फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड पर शानदार जीत के बाद विराट ने इन्हें दिया जीत का श्रेय, चेन्नई के दर्शकों को बताया समझदार

Tue, 16 Feb 2021 03:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 16 Feb 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Virat Kohli winning note and press conference after defeating england in 2nd test
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की शानदार जीत के बाद कप्तान विराट कोहली बहुत खुश हैं। उन्होंने यहां चेपॉक स्टेडियम में चौथे दिन इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत के बाद अलग-अलग पहलुओं पर बात की। कोहली ने पिच के साथ-साथ दर्शकों की मौजूदगी पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

IND vs ENG Virat Kohli winning note and press conference after defeating england in 2nd test
विराट कोहली - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI

कोहली ने दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री पर कहा कि पहले टेस्ट में जब दर्शक मैदान पर नहीं थे, तो एनर्जी कम लग रही थी। लेकिन इसके बाद हम धीरे-धीरे एकजुट हुए और रणनीति बदली। इस मैच में दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला। चेन्नई के दर्शक बहुत समझदार हैं। मुझे भी प्रेरित होने के लिए दर्शकों की जरूरत होती है और यहां वह मिला।'

IND vs ENG Virat Kohli winning note and press conference after defeating england in 2nd test
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

कोहली ने परिस्थितियों और टॉस के बारे में पूछने पर कहा, 'हमने इस पिच पर दोनों पारियों में 600 से अधिक रन बनाए। हम घबराए नहीं। चेन्नई की इस पिच पर जहां तक टॉस जीतने की बात है तो उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। हमने तीसरे दिन भी बढ़िया बल्लेबाजी की। यह कहना गलत होगा कि टॉस से फर्क पड़ता है। चाहे पिच पर घास हो या नहीं, दोनों टीमों को समान मौका मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Virat Kohli winning note and press conference after defeating england in 2nd test
ऋषभ पंत - फोटो : screenshot from twitter video

विराट ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'उसने शानदार कीपिंग की। उसने ऑस्ट्रेलिया में काफी मेहनत की है और अपना वजन भी घटाया। हम उसे और मजबूत होते देखना चाहते हैं क्योंकि हमें पता है कि टीम इंडिया में उसकी काफी अहमियत है।' 

विज्ञापन
IND vs ENG Virat Kohli winning note and press conference after defeating england in 2nd test
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, 'कई बार गेंदबाजों को प्रोत्साहन की जरूरत होती है। इसलिए मैं दर्शकों को भी उत्साहित करता रहता हूं। हमने मैदान पर अच्छा रवैया दिखाया। इस पिच पर हमारी बल्लेबाजी शानदार रही। हम घबड़ाए नहीं। टर्न और बाउंस से हम प्रभावित नहीं हुए। दोनों इनिंग में 600 रन से अधिक बनाए तो पता था हमारे गेंदबाज बाकी काम कर देंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed