फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हारते ही इंग्लैंड ने बदली रणनीति, डे-नाइट टेस्ट में खेलेगा यह खतरनाक विकेटकीपर

Tue, 16 Feb 2021 02:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Feb 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
England cricket team announced 17 man squad for day night test Moeen Ali rested Jonny Bairstow and Mark Wood join the squad
जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद में 24 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए मंगलवार को विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और तेज गेंदबाज मार्क वुड को अपनी टीम में शामिल किया। इंग्लैंड मंगलवार को यहां दूसरा टेस्ट मैच 317 रन से हार गया, जिससे भारत ने चार मैचों की श्रृंखला बराबर कर दी।

England cricket team announced 17 man squad for day night test Moeen Ali rested Jonny Bairstow and Mark Wood join the squad
मोईन अली - फोटो : ट्विटर @ICC

चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही खिलाड़ियों का कार्यभार कम करने के लिए चलाई गई रोटेशन नीति का पालन करते हुए स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को वापस इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है। बेयरस्टो को भी इस नीति के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद विश्राम दिया गया था। श्रीलंका में उन्होंने 47, नाबाद 35, 28 और 29 रन बनाए थे।

England cricket team announced 17 man squad for day night test Moeen Ali rested Jonny Bairstow and Mark Wood join the squad
मार्क वुड

वुड को भी श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के बाद विश्राम दिया गया था, उन्हें वहां पहले टेस्ट मैच में विकेट नहीं मिला था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, 'मोईन अली वापस इंग्लैंड लौटेंगे जबकि जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड टीम से जुड़ेंगे, उन्हें पहले दो टेस्ट मैचों के लिए विश्राम दिया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
England cricket team announced 17 man squad for day night test Moeen Ali rested Jonny Bairstow and Mark Wood join the squad
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, डेन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed