{"_id":"6879f02a1384051aa801db25","slug":"ind-vs-eng-test-ravindra-jadeja-declared-most-valued-player-by-gambhir-deshkate-and-kotak-watch-video-2025-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ravindra Jadeja: 'सर जडेजा' के मुरीद हुए गंभीर-डेशकाटे और कोटक, 'मोस्ट वैल्यूड प्लेयर' का तमगा थमाया; वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ravindra Jadeja: 'सर जडेजा' के मुरीद हुए गंभीर-डेशकाटे और कोटक, 'मोस्ट वैल्यूड प्लेयर' का तमगा थमाया; वीडियो
Fri, 18 Jul 2025 12:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:26 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को भारतीय ड्रेसिंग रूम का एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें भारतीय दिग्गजों को जडेजा की प्रशंसा करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लगभग छह घंटे बल्लेबाजी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 22 रनों से हराया और सीरीज में 1-2 से बढ़त हासिल कर ली। जडेजा के दमदार प्रदर्शन की अब मुख्य कोच गौतम गंभीर, सहायक कोच रेयान डेशकाटे और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने तारीफ की है।
विज्ञापन
Trending Videos
जडेजा
- फोटो : PTI
'मोस्ट वैल्यूड प्लेयर' बने जडेजा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को भारतीय ड्रेसिंग रूम का एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें भारतीय दिग्गजों को जडेजा की प्रशंसा करते देखा जा सकता है। इसी के साथ जडेजा को मोस्ट वैल्यूड प्लेयर (एमवीपी) का तमगा भी मिला। गंभीर ने कहा, 'यह एक अविश्वसनीय मुकाबला था। जड्डू का प्रदर्शन शानदार था।'

𝗧𝗵𝗲 𝗠𝗩𝗣; 𝗳𝘁. 𝗥𝗮𝘃𝗶𝗻𝗱𝗿𝗮 𝗝𝗮𝗱𝗲𝗷𝗮 🔝
— BCCI (@BCCI) July 18, 2025
WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #ENGvIND | @imjadeja
रवींद्र जडेजा
- फोटो : ANI
डेशकाटे ने भी की जडेजा की तारीफ
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 वर्षीय ऑलराउंडर जडेजा ने भारत की दूसरी पारी में 181 गेंदों का सामना किया और 61 रन बनाकर नाबाद रहे। नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे जडेजा को बुमराह और सिराज का साथ मिला, लेकिन वह भारत को जीत नहीं दिला सके। तीनों ने 34 से ज़्यादा ओवर तक संघर्ष किया और इंग्लैंड के गेंदबाजों को निराश किया। डेशकाटे ने कहा, 'उनकी बल्लेबाजी एक अलग ही स्तर पर पहुंच गई है। पिछले दो टेस्ट मैचों में, उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जो निरंतरता और शांति दिखाई है... मैं उन्हें इतने वर्षों से देख रहा हूं, और जिस तरह से उन्होंने अपने खेल को निखारा है। उनका डिफेंस बहुत मजबूत है, वे एक बेहतरीन बल्लेबाज लगते हैं।'

सिराज-जडेजा
- फोटो : PTI
चौथी पारी में सर्वाधिक गेंदें खेलने वाले दूसरे भारतीय
जडेजा लॉर्ड्स में चौथी पारी में सबसे गेंदें खेलने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर चौथी पारी में 159 गेंदें खेली थीं। इस मामले में शीर्ष पर अजीत अगरकर हैं, जिन्होंने 2002 में 190 गेंदें खेली थीं। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा, 'मुझे हमेशा लगता था कि उनमें दबाव झेलने की क्षमता है। इतने अनुभव के साथ,वह आमतौर पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम की जरूरत के अनुसार प्रदर्शन करते हैं। वह टीम के लिए वाकई बहुत मूल्यवान हैं।'