{"_id":"6856d63315414e7bd308556c","slug":"ind-vs-eng-test-2025-sourav-ganguly-on-arshdeep-singh-over-prasidh-krishna-talked-about-kuldeep-yadav-know-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'मैं होता तो..', अर्शदीप पर मिली प्रसिद्ध कृष्णा को तरजीह तो भड़के गांगुली; कुलदीप पर भी की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'मैं होता तो..', अर्शदीप पर मिली प्रसिद्ध कृष्णा को तरजीह तो भड़के गांगुली; कुलदीप पर भी की बात
Sat, 21 Jun 2025 09:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 21 Jun 2025 09:26 PM IST
सार
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को प्लेइंग 11 में मौका दिया है। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। हालांकि, अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया है। गिल के इस फैसले पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर वह होते तो अर्शदीप को प्रसिद्ध कृष्णा पर तरजीह देते।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को प्लेइंग 11 में मौका दिया है। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। हालांकि, अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया है। गिल के इस फैसले पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर वह होते तो अर्शदीप को प्रसिद्ध कृष्णा पर तरजीह देते।
विज्ञापन
अर्शदीप और कुलदीप को लेकर क्या बोले गांगुली?
गांगुली ने कहा कि वह प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को तरजीह देते। इस दौरान उन्होंने कुलदीप यादव को मौका नहीं मिलने पर भी बात की। उन्होंने कहा- 'कुलदीप धीरे खेलेंगे। यह लंबी सीरीज है। मैं अर्श (अर्शदीप सिंह) को खिलाता। क्योंकि उनका कोण अलग है (बाएं हाथ से गेंदबाजी करने के कारण)। लेकिन कोई बात नहीं। वे अच्छे हैं।'

भारत 3-1 से जीतेगा सीरीज
समाचार एजेंसी पीटीआई से विशेष बातचीत के दौरान जब गांगुली से पूछा गया कि क्या भारत 3-1 से सीरीज जीत सकता है? जवाब में उन्होंने कहा- 'अभी यह कहना जल्दबाजी होगी।'
समाचार एजेंसी पीटीआई से विशेष बातचीत के दौरान जब गांगुली से पूछा गया कि क्या भारत 3-1 से सीरीज जीत सकता है? जवाब में उन्होंने कहा- 'अभी यह कहना जल्दबाजी होगी।'
गांगुली ने की गिल की तारीफ
इस दौरान गांगुली ने कप्तान शुभमन गिल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- 'मैं घर से बाहर उनके पैरों की हरकत देखकर बहुत खुश हूं, घर से बाहर उनमें बहुत सुधार हुआ है। शुभमन के पैरों की मूवमेंट शानदार थी, उन्होंने कोई गलती नहीं की। मुझे लगता है कि इंग्लैंड को उस विकेट पर गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी नहीं की। उनके (गिल के) पैरों की हरकत शानदार थी, मुझे उम्मीद है कि यह उनके लिए एक स्थायी चीज होगी क्योंकि अगर वह इंग्लैंड और विदेशी परिस्थितियों में इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो वह बहुत सारे रन बनाएंगे।'