फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng, Root hits century and England lead of 345 runs in 3rd Test

Ind vs Eng: रूट के आगे भारतीय गेंदबाज फेल, इंग्लैंड को मिली 345 रन की बढ़त

Fri, 27 Aug 2021 05:16 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 27 Aug 2021 05:16 AM IST
सार

  • मेजबान कप्तान ने कॅरिअर में 23वां और भारत के खिलाफ 8वां शतक जड़ा 
  • शतक जड़ा रूट ने लगातार सीरीज में और मलान के साथ 139 रन जोड़े  

विज्ञापन
Ind vs Eng, Root hits century and England lead of 345 runs in 3rd Test
जो रूट - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान रूट (121) की लाजवाब शतकीय पारी और डेविड मलान (70) के साथ तीसरे विकेट पर 139 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन 8 विकेट पर 423 रन बना लिए हैं। 

विज्ञापन


 पहली पारी में महज 78 रन पर लुढ़कने वाली भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड की कुल बढ़त 345 रन की हो गई थी। क्रेग ओवरटन 24 रन पर नाबाद हैं रोबिन्सन ने खाता नहीं खोला है। भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में रूट का यह लगातार तीसरा शतक रहा। टेस्ट क्रिकेट में उनका कुल 23वां और भारत के खिलाफ आठवां शतक है। 
विज्ञापन


 मलान की अर्द्धशतक से वापसी 
रूट शुरुआत से ही आक्रामक मूड में नजर आए और महज 57 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया था। हालांकि दूसरे सत्र की अंतिम गेंद पर डेविड मलान (70) ने अपना विकेट गंवा दिया जब गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पंत के दस्तानों में समा गई। तीन साल में अपना पहला टेस्ट खेल रहे मलान का यह टेस्ट क्रिकेट में सातवां अर्द्धशतक रहा। उन्होंने तीसरे विकेट पर कप्तान रूट के साथ 139 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्न्स-हसीब की शतकीय साझेदारी 
इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 120 रन से आगे खेलना शुरू किया था। बर्न्स और हसीब हमीद के बीच पहले विकेट पर 135 रन की भागीदारी हुई। शमी ने ‘राउंड द विकेट’ गेंदबाजी करते हुए खेल के पहले घंटे में रोरी बर्न्स (61 रन) को बोल्ड किया।  

सुबह के सत्र में इंग्लैंड ने 62 रन जोड़े जिससे लंच तक पहली पारी में उसका स्कोर दो विकेट पर 182 रन हो गया।  भारत को दूसरा विकेट रविंद्र जडेजा ने दिलाया जिन्होंने दिन के अपने पहले ही ओवर में हमीद (68) को बोल्ड किया। बाएं हाथ के स्पिनर ने अपनी खूबसूरत गेंद पर क्रीज पर जमे हुए हमीद का बड़ा विकेट झटका। 

 
न्यूजीलैंड के खिलाफ डुनेडिन में 2012-13 के बाद यह पहला मौका है जब इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज हसीब, बर्न्स, मलान और रूट ने 50 से ज्यादा रन की पारियां खेलीं। इससे पहले 2005 में लॉर्ड्स में भी मेजबान टीम बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा करने में सफल रहे थे।

  • 121 : रन की पारी खेली जो रूट ने 165 गेंदों पर जिसमें 14 चौके शामिल थे 
  • 135 : रन की साझेदारी हुई बर्न्स और हसीब के बीच पहले विकेट पर 
  • 70 : रन बनाए तीन साल में पहला टेस्ट खेल रहे डेविड मलान ने
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed