फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से रौंदा, 34 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

Tue, 16 Feb 2021 04:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 16 Feb 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Indian cricket team break 34 year old record after defeating England in Chennai
India vs england - फोटो : पीटीआई

भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में मिली हार का बदला लेते हुए इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में करारी शिकस्त दी। विराट कोहली की अगुवाई में टीम ने जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड को चार दिन में ही 317 रनों के विशाल अंतर से पटखनी दी। मेजबान टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। शुरू की गलतियों में सुधार करते हुए टीम ने यहां हर क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड पर भारी पड़ी। 

IND vs ENG Indian cricket team break 34 year old record after defeating England in Chennai
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

चेपॉक स्टेडियम में शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 34 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ रनों के मामले में सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को लीड्स के मैदान में जून 1986 में 279 रनों के अंतर से हराया था। 

IND vs ENG Indian cricket team break 34 year old record after defeating England in Chennai
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

हालांकि रनों के लिहाज से भारत की यह टेस्ट में पांचवीं सबसे बड़ी जीत है। भारत ने दिल्ली में साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 337 रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी जो उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Indian cricket team break 34 year old record after defeating England in Chennai
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

बात करें मैच की तो यहां टॉस जीतने के बाद भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 161, रहाणे ने 67 और पंत ने 58 रन बनाए जबकि अश्विन ने पांच विकेट चटकाए। इसके बाद दूसरी पारी में अश्विन ने बल्लेबाजी में 106 और विराट कोहली ने 62 रनों की पारी खेली। बाद में चौथी पारी में अक्षर पटेल ने डेब्यू मैच में पांच विकेट हासिल किए। 

विज्ञापन
IND vs ENG Indian cricket team break 34 year old record after defeating England in Chennai
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@BCCI

भारत ने दोनों पारियों में 615 रन बनाए जबकि इंग्लैंड की टीम किसी भी पारी में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और 134 के बाद 164 रन पर ढेर हुई। इस जीत के साथ ही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर आ गई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed