फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, एजबेस्टन में 120 साल में सबसे तेज शतक जड़ा

Sat, 02 Jul 2022 05:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Jul 2022 05:50 AM IST
सार

पंत ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका तीसरा शतक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में यह पंत का दूसरा शतक है। इंग्लैंड में पंत ने पिछला शतक 2018 में केनिंग्टन ओवल में लगाया था।

विज्ञापन
IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट में ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 89 गेंदों पर शतक लगाया और टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा। एक वक्त भारत ने 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 222 रन साझेदारी कर डाली।
विज्ञापन

सिर्फ इतना ही नहीं, पंत ने 89 गेंदों पर शतक लगाकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। पंत 111 गेंदों पर 146 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर आउट हुए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने सात विकेट गंवाकर 338 रन बना लिए हैं। फिलहाल जडेजा 83 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मोहम्मद शमी उनका साथ निभा रहे हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG: एंडरसन ने टेस्ट में 12वीं बार पुजारा को पवेलियन भेजा, बनाया रिकॉर्ड, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत के टेस्ट करियर का पांचवां शतक

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
ऋषभ पंत आउट होकर पवेलियन लौटते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
यह पंत के टेस्ट करियर का पांचवां शतक रहा। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका तीसरा शतक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में यह पंत का दूसरा शतक है। इंग्लैंड में पंत ने पिछला शतक 2018 में केनिंग्टन ओवल में लगाया था। तब उन्होंने 114 रन की पारी खेली थी। 

इंग्लैंड में दो शतक लगाने वाले पहले विपक्षी बल्लेबाज

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
वह इंग्लैंड में टेस्ट में दो शतक लगाने वाले विपक्षी टीम के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने अपने 31 टेस्ट में से सिर्फ आठ टेस्ट भारत में खेले हैं। बाकी टेस्ट उन्होंने विदेशी जमीन पर ही खेले हैं। अपने पांच टेस्ट शतकों में से पंत ने चार शतक विदेशी जमीन पर ही लगाए हैं।

IND vs ENG: विराट कोहली एजबेस्टन टेस्ट की पारी में फेल, विलियमसन को तीन बार आउट करने वाले गेंदबाज ने लिया विकेट

एजबेस्टन में सबसे तेज शतक

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
पंत का शतक - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने 89 गेंदों पर शतक लगाया। यह एजबेस्टन के मैदान पर सबसे तेज शतक है। एजबेस्टन में 1902 से क्रिकेट खेला जा रहा है और वहां पंत से पहले तक किसी भी बल्लेबाज ने 100 से कम बॉल में सेंचुरी नहीं लगाई है। ऐसे में पंत 120 साल में एजबेस्टन में यह कमाल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए।

पंत 2000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत जब 80 रन पर थे, तो उन्होंने टेस्ट में अपने 2000 रन भी पूरे किए थे। वे ऐसा करने वाले भारत के चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज बने। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, सैयद किरमानी, फारुख इंजीनियर टेस्ट में दो हजार रन बना चुके हैं। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 4876 रन बनाए। हालांकि, 24 साल के पंत टेस्ट में दो हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के सबसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।

IND vs ENG: नहीं देखा होगा राहुल द्रविड़ का यह अंदाज, ऋषभ पंत ने जड़ा शतक तो कोच ने इस तरह मनाया जश्न, देखें वीडियो

पंत ने धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
बतौर भारती विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने टेस्ट में सबसे तेज शतक के मामले में भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान एमएस धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। धोनी ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 93 गेंदों पर शतक लगाया था। पंत ने 89 गेंदों पर शतक लगाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

एजबेस्टन में सेंचुरी लगाने वाले तीसरे भारतीय

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत एजबेस्टन में सेंचुरी लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ऐसा किया था।

IND vs ENG Test: एजबेस्टन में नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, विदेशी जमीन पर लगातार तीसरी पारी में हुए फ्लॉप

एशिया के बाहर सबसे तेज शतक के मामले में तीसरे नंबर पर

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
जडेजा और पंत - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया से बाहर टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में पंत तीसरे नंबर पर हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रोस आइलेट टेस्ट में 78 बॉल पर शतक लगाया था। वहीं, अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1990 में 88 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद पंत का नंबर आता है।
 
एशिया के बाहर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
पंत शॉट लगाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
पंत एशिया से बाहर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने एशिया से बाहर चार शतक लगाए हैं। वहीं, विजय मांजरेकर, अजय रत्रा और ऋद्धिमान साहा ने तीन-तीन शतक लगाए थे।

एक कैलेंडर ईयर में दो शतक

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
जडेजा और पंत - फोटो : सोशल मीडिया
एक कैलेंडर ईयर में दो टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे पहले बुद्धि कुंदरन ने 1964 में, एमएस धोनी ने 2009 में और ऋद्धिमन साहा ने 2017 में ऐसा किया था। हालांकि, पंत भारत से बाहर एक कैलेडंर में दो शतक लगाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं। 

सेना देशों में सातवीं बार 50 प्लस स्कोर

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
शतक लगाने के बाद पंत - फोटो : सोशल मीडिया
सेना देशों में यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर के मामले में पंत भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। धोनी ने 14 बार ऐसा किया था। वहीं, पंत और फारुख इंजीनियर ने सात-सात बार ऐसा किया है। 

इंग्लैंड में सबसे बड़ी साझेदारी

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी निभाई। यह टेस्ट में विदेशी जमीन पर छठे विकेट के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1997 में केप टाउन में छठे विकेट के लिए 222 रन की ही साझेदारी की थी। वहीं, यह इंग्लैंड में भारत के लिए छठे विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है।

जडेजा और पंत का कमाल

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा और पंत के बीच 222 रन की साझेदारी पांचवें या इससे नीचे के विकेट के लिए इंग्लैंड में टीम इंडिया की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम था। इन दोनों ने 2018 में केनिंग्टन ओवल में छठे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी निभाई थी।

भारतीय द्वारा इंग्लैंड में दूसरा सबसे तेज शतक

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने 89 गेंदों पर शतक जड़ा, जो कि इंग्लैंड में टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। इंग्लैंड में टेस्ट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम है। उन्होंने 1990 में लॉर्ड्स में 87 गेंदों पर शतक लगाया था।

पंत का स्ट्राइक रेट दूसरा सबसे बेहतर

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत की 111 गेंदों पर 146 रन की पारी के दौरान स्ट्राइक रेट 131.53 का रहा। यह भारत की ओर से स्ट्राइक रेट के मामले में टेस्ट में दूसरा सबसे तेज शतक है। अजहरुद्दीन ने 1996 में कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 77 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली थी। तब उनका स्ट्राइक रेट 141.55 का रहा था।

नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए पंत का बेहतरीन रिकॉर्ड

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
ऋषभ पंत और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
नंबर पांच पर बैटिंग करते हुए टेस्ट में पंत का औसत 87.5 का रहा है। इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सात पारियों में उन्होंने 525 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान पंत का स्ट्राइक रेट 98.68 का रहा है।

इस मामले में पंत से बेहतर शाहिद अफरीदी

IND vs ENG: Records Rishabh Pant Broke with his Century against England in 5th Test at Edgbaston Birmingham
राहुल द्रविड़ और पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत का इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच के खिलाफ स्ट्राइक रेट 161.53 का रहा है। पंत ने अब तक लीच के खिलाफ 91 गेंदों पर 147 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। 2002 से लेकर अब तक वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ एक बल्लेबाज का किसी गेंदबाज के खिलाफ टेस्ट में 100 से ज्यादा रन और पंत से बेहतर स्ट्राइक रेट है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान के खिलाफ टेस्ट में 84 गेंदें खेली हैं और 147 रन बनाए हैं। इस दौरान अफरीदी का स्ट्राइक रेट 175 का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed