फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test Shubman Gill fails in Edgbaston flopped in third consecutive innings on foreign soil

IND vs ENG Test: एजबेस्टन में नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, विदेशी जमीन पर लगातार तीसरी पारी में हुए फ्लॉप

Fri, 01 Jul 2022 09:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: रोहित राज Updated Fri, 01 Jul 2022 09:19 PM IST
सार

गिल का यह 11वां टेस्ट है। उन्होंने अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है। गिल के खाते में चार अर्धशतक हैं। उन्होंने दो अर्धशतक घरेलू मैदान और दो विदेश में लगाया है।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test Shubman Gill fails in Edgbaston flopped in third consecutive innings on foreign soil
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार (एक जुलाई) को एजबेस्टन टेस्ट की शुरुआत हुई। यह मुकाबला पिछले साल आयोजित हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगा। 2021 के अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। तब पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण आयोजित नहीं हो सका था। चार टेस्ट तक भारत 2-1 से आगे था। पांचवें टेस्ट की पहली पारी में भारत का शीर्ष क्रम फेल रहा।
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। इंग्लिश गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया। जेम्स एंडरसन ने पहले शुभमन गिल (17 रन) और फिर चेतेश्वर पुजारा (13) को आउट कर टीम इंडिया के दोनों ओपनर को पवेलियन भेज दिया। गिल विदेशी जमीन पर लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए।
विज्ञापन


गिल ने 11 टेस्ट में नहीं लगाया एक भी शतक
गिल का यह 11वां टेस्ट है। उन्होंने अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है। गिल के खाते में चार अर्धशतक हैं। उन्होंने दो अर्धशतक घरेलू मैदान और दो विदेश में लगाया है। गिल के बल्ले से विदेश में पिछला अर्धशतक 15 जनवरी 2021 को निकला था। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन बनाए थे। पिछली तीन पारियों को देखें तो साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में गिल ने 28 और आठ रन बनाए थे। अब एजबेस्टन की पहली पारी में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG 5th Test Shubman Gill fails in Edgbaston flopped in third consecutive innings on foreign soil
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विदेश में शुभमन गिल का प्रदर्शन
साल खिलाफ जगह पहली पारी दूसरी पारी
2020 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 45 35*
2021 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 50 31
2021 ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 7 91
2021 न्यूजीलैंड साउथम्पटन 28 8
2022 इंग्लैंड एजबेस्टन 17 -

पॉट्स ने दिया बड़ा झटका
एंडरसन के बाद पॉट्स की बारी थी। उन्होंने हनुमा विहारी (20) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। हनुमा के बाद पॉट्स ने विराट का शिकार किया। कोहली उनकी गेंद को छोड़ना चाहते थे, लेकिन बल्ले को ऊपर ले जाने में देरी हो गई। गेंद बल्ले से लगकर विकेटों से जा टकराई। कोहली को पवेलियन लौटना पड़ा। उनके बाद श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर एंडरसन का शिकार बने। सैम बिलिंग्स ने उनका कैच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed