फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Virat Kohli wait for century continues fails in Edgbaston Test first innings clean bowled by Matty Patts video watch

IND vs ENG: विराट कोहली एजबेस्टन टेस्ट की पारी में फेल, विलियमसन को तीन बार आउट करने वाले गेंदबाज ने लिया विकेट

Sat, 02 Jul 2022 09:44 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: रोहित राज Updated Sat, 02 Jul 2022 09:44 AM IST
सार

कोहली ने पिछला शतक 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में लगाया था। तब विराट ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 136 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
IND vs ENG Virat Kohli wait for century continues fails in Edgbaston Test first innings clean bowled by Matty Patts video watch
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विराट कोहली के शतक का इंतजार एक पारी के लिए और बढ़ गया है। एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार (एक जुलाई) को पहली पारी में कोहली फेल हो गए। उन्हें 11 रन के निजी स्कोर पर मैटी पॉट्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इस मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। विराट ने 19 गेंद की पारी में दो चौके लगाए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 74 पारियों से शतक नहीं लगाया है।
विज्ञापन


कोहली को आउट करने वाले पॉट्स ने पिछले महीने ही टेस्ट में डेब्यू किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में 14 विकेट झटके थे। इस दौरान दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज कहे जाने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को 23 वर्षीय पॉट्स ने तीन बार आउट किया। अब उन्होंने कोहली को आउट कर सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन

IND vs ENG Virat Kohli wait for century continues fails in Edgbaston Test first innings clean bowled by Matty Patts video watch
विराट कोहली बोल्ड हुए - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने 2018 में इंग्लैंड दौरे पर जड़े दो शतक
कोहली ने पिछला शतक 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में लगाया था। तब विराट ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 136 रनों की पारी खेली थी। विराट ने 2018 में इंग्लैंड के दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने सीरीज में दो शतक लगाए थे। एजबेस्टन में पहली पारी में कोहली ने 149 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद नॉटिंघम में दूसरी पारी में उन्होंने 103 रन बनाए थे। ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद थी कि भारत का यह पूर्व कप्तान एजबेस्टन में अपने शतक का सूखा खत्म करेगा, लेकिन पहली पारी में तो ऐसा नहीं हो सका।

कोहली का सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन
विराट ने मौजूदा सीरीज में 229 रन बना चुके हैं। उन्होंने पांच टेस्ट की आठ पारियों में दो अर्धशतक लगाए हैं। यह प्रदर्शन उनके प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं है। अब कोहली एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाकर सीरीज का अंत शानदार तरीके से करना चाहेंगे।

सीरीज में कोहली की पारियां
टेस्ट मैदान पहली पारी दूसरी पारी
पहला नॉटिंघम 0 बल्लेबाजी नहीं की
दूसरा लॉर्ड्स 42 20
तीसरा लीड्स 7 55
चौथा ओवल 50 44
पांचवां एजबेस्टन 11 -

IND vs ENG Virat Kohli wait for century continues fails in Edgbaston Test first innings clean bowled by Matty Patts video watch
मैटी पॉट्स ने कोहली को बोल्ड किया - फोटो : सोशल मीडिया
एंडरसन-पॉट्स ने बरपाया कहर
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। इंग्लिश गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया। जेम्स एंडरसन ने पहले शुभमन गिल (17 रन) और फिर चेतेश्वर पुजारा (13) को आउट कर टीम इंडिया के दोनों ओपनर को पवेलियन भेज दिया। 

एंडरसन के बाद पॉट्स की बारी थी। उन्होंने हनुमा विहारी (20) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। हनुमा के बाद पॉट्स ने विराट का शिकार किया। कोहली उनकी गेंद को छोड़ना चाहते थे, लेकिन बल्ले को ऊपर ले जाने में देरी हो गई। गेंद बल्ले से लगकर विकेटों से जा टकराई। कोहली को पवेलियन लौटना पड़ा। उनके बाद श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर एंडरसन का शिकार बने। सैम बिलिंग्स ने उनका कैच लिया।
 

 
विज्ञापन

IND vs ENG Virat Kohli wait for century continues fails in Edgbaston Test first innings clean bowled by Matty Patts video watch
विराट कोहली क्लीन बोल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज में भारत 2-1 से आगे
यह मुकाबला पिछले साल आयोजित हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगा। 2021 के अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। तब पांचवां मुकाबला कोरोनावायरस के कारण आयोजित नहीं हो सका था। चार टेस्ट तक भारत 2-1 से आगे था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed