{"_id":"6b02bd97045956c46f02192a","slug":"jamshed-alam-takes-four-wickets-in-four-balls-as-railways-beat-saurashtra-in-smat-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: जमशेद आलम ने रचा इतिहास, लगातार चार गेंदों पर झटके चार विकेट; राजस्थान-हिमाचल भी जीते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: जमशेद आलम ने रचा इतिहास, लगातार चार गेंदों पर झटके चार विकेट; राजस्थान-हिमाचल भी जीते
Sun, 22 Nov 2026 03:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:32 PM IST
सार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के जमशेद आलम ने सौराष्ट्र के खिलाफ लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने नौ गेंदों में पांच विकेट हासिल किए। रेलवे ने यह मुकाबला 29 रन से जीता। वहीं राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और विदर्भ ने भी अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जमशेद आलम
- फोटो : Instagram/Jamshed Alam
विस्तार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में रविवार को रेलवे के तेज गेंदबाज जमशेद आलम ने इतिहास रच दिया। अपने टी20 करियर का पहला मैच खेल रहे आलम ने सौराष्ट्र के खिलाफ लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर अपनी टीम को 29 रन से शानदार जीत दिलाई। वहीं, टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और विदर्भ ने भी जीत दर्ज की। आलम ने सौराष्ट्र की पारी के चौथे ओवर में लगातार चार गेंदों पर हरविक देसाई, प्रेरक मांकड़, रुचित अहीर और सम्मर गज्जर को पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उनसे पहले कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन और विदर्भ के दर्शन नल्कांडे यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
आलम यहीं नहीं रुके। उन्होंने छठे ओवर में सिद्धांत राणा को आउट कर अपना पांच विकेट का पंजा भी पूरा किया। उन्होंने महज नौ गेंदों में पांच विकेट हासिल किए। क्रिकइंफो के अनुसार, टी20 क्रिकेट में उनसे कम गेंदों में पांच विकेट लेने का कारनामा केवल इंडोनेशिया के गेडे प्रियंदाना और फिनलैंड के महेश तांबे ने किया है। आलम ने चार ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट लिए। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने सौराष्ट्र की टीम 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। सौराष्ट्र की ओर से हरवंश पांगालिया ने 61 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जबकि क्रेन्स फुलेत्रा ने 23 गेंदों पर नाबाद 36 और अंडर-19 क्रिकेट में सुर्खियां बटोरने वाले मोहित उल्वा ने 15 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया। इससे पहले रेलवे ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 183 रन बनाए थे। टीम की ओर से जयंत लखन ने 39 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि रवि सिंह ने 32 और जुबैर अली खान ने 27 रन का योगदान दिया।

Trending Videos
राजस्थान ने मिजोरम को 67 रन से हराया
दिन के एक अन्य मुकाबले में राजस्थान ने मिजोरम को 67 रन से हराकर ग्रुप-ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 224 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। विकेटकीपर बल्लेबाज कुणाल सिंह राठौड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 116 रन की नाबाद पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिजोरम की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी। चिन्मय सुतार ने 25 गेंदों पर 48 रन बनाए, जबकि खियांगते वानरोटलिंगा ने 34 और बी लाल्नुंफेला ने 23 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ राजस्थान ग्रुप-ए में पांच मैचों में चार जीत के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश ने त्रिपुरा को 32 रन से हराया
हिमाचल प्रदेश ने ग्रुप-सी के मुकाबले में त्रिपुरा को 32 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल ने 183 रन बनाए। इसके जवाब में त्रिपुरा की टीम आठ विकेट पर 151 रन ही बना सकी। हिमाचल की जीत में तेज गेंदबाज रोहित कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके। त्रिपुरा की ओर से लक्ष्य थरेजा ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ हिमाचल प्रदेश पांच मैचों में चार जीत के साथ ग्रुप-सी में शीर्ष पर है। उसके 16 अंक हैं, जबकि मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के खाते में 12-12 अंक हैं।

विदर्भ ने गुजरात को पांच विकेट से हराया
रविवार सुबह खेले गए एक अन्य मुकाबले में विदर्भ ने बारिश से प्रभावित मैच में गुजरात को पांच विकेट से हराया। कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले को 13-13 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने सात विकेट पर 128 रन बनाए। विदर्भ के गेंदबाज पार्थ रेखड़े ने दो ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने 44 और दानिश मालवर ने 43 रन की पारियां खेलीं। बाद में रविकुमार समर्थ ने 16 और वरुण बिष्ट ने नौ रन बनाकर टीम को अंतिम ओवर में जीत दिला दी।