फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS T20 India will play T20I against Australia in Mohali after six years check Team India record

IND vs AUS T20: मोहाली में ऑस्ट्रेलिया से छह साल बाद टी20 खेलेगा भारत, इस मैदान पर अब तक नहीं हारी टीम इंडिया

Sun, 18 Sep 2022 08:28 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Sep 2022 08:28 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में कुल दो टी-20 खेले हैं, जिसमें मार्च 2016 में ही पाकिस्तान को 21 रन से हराया था। भारत ने इस मैदान में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और सभी में भारतीय टीम विजेता रही है।

विज्ञापन
IND vs AUS T20 India will play T20I against Australia in Mohali after six years check Team India record
रोहित शर्मा और एरॉन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ 20 सितंबर से होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए मोहाली में अभ्यास शुरू कर दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अनुभवी डेविड वॉर्नर को इस दौरे में आराम दिया गया है। मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस चोटिल होने के कारण इस दौरे में शामिल नहीं हैं। मेहमान टीम के पास अगले महीने होने वाले अपनी मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले अपनी तैयारियों को परखने का मौका है। वहीं मार्श की भरपाई अनुभवी स्टीव स्मिथ कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय दल में तेज गेंदबाज नाथन एलिस, डेनियल सैम्स और सीन एबोट को जगह दी है।
विज्ञापन


भारत का 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया टीम मोहाली में छह साल से अधिक समय बाद टी-20 मैच खेलने उतरेगी। पिछला मैच उसने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टी-20 में 27 मार्च 2016 को खेला था जिसमें उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में कुल दो टी-20 खेले हैं, जिसमें मार्च 2016 में ही पाकिस्तान को 21 रन से हराया था। भारत ने इस मैदान में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और सभी में भारतीय टीम विजेता रही है। उसने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। टी-20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया को आठ मैच खेलने हैं।  भारत के बाद उसे वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से सीरीज खेलनी हैं।
विज्ञापन

IND vs AUS T20 India will play T20I against Australia in Mohali after six years check Team India record
टिम डेविड - फोटो : IPL/BCCI
टिम डेविड देंगे टीम इंडिया को टक्कर
तीन मैचों की इस सीरीज में 26 साल के ‘पावर हिटर’ टिम डेविड को ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिल सकता है। चोटिल स्टोइनिस की जगह उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। सिंगापुर के लिए 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके टिम आईपीएल सहित विभिन्न लीग में खेल चुके हैं। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे जिसके कप्तान रोहित शर्मा हैं और अब वह रोहित की ही अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। भारतीय टी-20 लीग में उन्हें मुंबई इंडियंस के रेस से बाहर होने के बाद मौका मिला। उन्होंने 8 मैच में 186 रन ही बनाए लेकिन स्ट्राइक रेट 216.27 का रहा। 

आईपीएल का अनुभव भारत के खिलाफ उनके काम आएगा। टिम 14 टी-20 मैच में 46.50 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं। डेविड इन 14 मैचों में पांच विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। डेविड आईपीएल के अलावा कैरेबियाई प्रीमियर लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, टी-20 ब्लास्ट, द हंड्रेड और बिग बैश लीग में भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन

पिता भी खेल चुके हैं सिंगापुर से
डेविड सिंगापुर में पैदा हुए हैं लेकिन, पले-बढ़े वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई पर्थ में ही हुई है।  सिंगापुर की तरफ से 3 साल पहले विश्वकप क्वालिफायर खेला था। अगले साल उन्होंने बिग बैश लीग में पदार्पण किया था। उनके पिता रॉड डेविड भी 1997 आईसीसी ट्रॉफी में सिंगापुर से खेल चुके हैं। नब्बे के दशक में परिवार ऑस्ट्रेलिया से सिंगापुर आ गया था लेकिन 1997 में फिर ऑस्ट्रेलिया चला गया। तब टिम दो वर्ष के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed