फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: कुलदीप यादव के इस ओवर ने पलटा मैच, वरना आसानी से मैच जीत जाता ऑस्ट्रेलिया

Sat, 18 Jan 2020 05:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 18 Jan 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
IND vs AUS: Kuldeep Yadav match changing over, when he bowled Steve Smith
स्टीव स्मिथ और कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि बीच के ओवरों में कम अंतराल में तीन विकेट गंवाने से उनकी टीम को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 340 रन बनाए और फिर ऑस्ट्रेलिया को 304 रन पर आउट करके तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। स्मिथ ने शुक्रवार को मैच के बाद कहा, ‘हमने तभी मैच गंवा दिया जब हमने 30 से 40 ओवर के बीच तीन विकेट गंवाए और हमारे पास कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं बचा था जो तेजी से रन बना सके।’

IND vs AUS: Kuldeep Yadav match changing over, when he bowled Steve Smith
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर

स्मिथ ने कहा, ‘अगर हमारे पास ऐसा कोई बल्लेबाज होता जो कि क्रीज पर टिका रहता तो हो सकता है कि चीजें भिन्न होती, लेकिन हमनें वहीं मैच गंवा दिया था।’ ऑस्ट्रेलिया ने 30 से 40 ओवर के बीच तीन विकेट गंवाए। मार्नस लाबुशाने 31वें ओवर में आउट हुए जबकि चाइनामैन कुलदीप यादव ने 38वें पहले एलेक्स कैरी और स्मिथ को आउट करके मैच का नक्शा बदल दिया था।

IND vs AUS: Kuldeep Yadav match changing over, when he bowled Steve Smith
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर

स्मिथ ने कहा, ‘मार्नस ने वनडे क्रिकेट में अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। हम कुछ समय तक छह रन प्रति ओवर की अच्छी दर से आगे बढ़ रहे थे। हम अच्छे शॉट लगा रहे थे। मुझे लगता है कि तब रन गति अच्छी थी, लेकिन 30 से 40 ओवर के बीच में तीन विकेट गंवाने से हमें बहुत बड़ा झटका लगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Kuldeep Yadav match changing over, when he bowled Steve Smith
केएल राहुल और शिखर धवन - फोटो : ट्विटर

स्मिथ ने कहा कि भारत की जीत में मध्यक्रम में निभाई गई साझेदारियों की भूमिका अहम रही। उन्होंने कहा, ‘हमने वनडे मैच के लिये अपनी सामान्य रणनीति अपनाई। गेंदबाजी करते हुए हमारी रणनीति विकेट निकालने और इस तरह से रन गति पर अंकुश लगाने की थी। निश्चित तौर पर उन्होंने कुछ शानदार साझेदारियां निभाई। विराट (कोहली), शिखर (धवन) और केएल राहुल ने वास्तव में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने बीच के ओवरों में कुछ अच्छी साझेदारियां निभाई।’

विज्ञापन
IND vs AUS: Kuldeep Yadav match changing over, when he bowled Steve Smith
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर

अपनी पारी के बारे में स्मिथ ने कहा, ‘रन बनाना अच्छा है लेकिन अच्छा होता अगर मैं थोड़ी देर और टिका रहता और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाता। मैंने कट करने की कोशिश में गेंद विकेटों पर खेल दी। यह टीम के लिए बुरा दौर था। हमने केज (एलेक्स कैरी) का विकेट भी उसी ओवर में गंवाया था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed