{"_id":"5e22e57d8ebc3e4b3b1e2572","slug":"kl-rahul-becomes-favourite-set-to-return-in-test-team-for-new-zealand-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकोट वनडे के बाद केएल राहुल बने विराट के चहेते, न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में हो सकती है वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजकोट वनडे के बाद केएल राहुल बने विराट के चहेते, न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में हो सकती है वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 18 Jan 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकोट वनडे में अपने धमाकेदार खेल के बाद से केएल राहुल अब टीम और कप्तान कोहली के पसंदीदा खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में राहुल ने ना सिर्फ विकेटकीपिंग की बल्कि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 52 गेंदों में महत्वपूर्ण 80 रन भी बनाए।
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
राहुल इस वक्त अपने सुनहरे दौर में हैं और हर मौके का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। शिखर धवन के चोटिल होने पर सलामी बल्लेबाजी करनी हो, या ऋषभ पंत के चोटिल होने पर विकेटकीपिंग और या फिर मध्यक्रम में बल्लेबाजी, राहुल ने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया है और यही कारण है कि अब खुद कप्तान विराट कोहली ने भी कह दिया है कि राहुल को टीम से निकालना मुश्किल है।
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
टी-20 और फिर वनडे में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अब राहुल टेस्ट क्रिकेट में फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद राहुल को टेस्ट टीम से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन पिछले कुछ समय में राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए अब वे चहेते खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवदीप सैनी
- फोटो : पीटीआई
राहुल के अलावा न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया जा सकता है, वहीं केदार जाधव की जगह अजिंक्य रहाणे को अजमाया जा सकता है। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव को भी चोटिल हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी-20 मुकाबले, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। 24 जनवरी से शुरु होने वाले टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान पहले ही हो चुका है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।