फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फॉकनर ने दिया ये बड़ा बयान

Tue, 12 Sep 2017 11:49 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 12 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Ind Vs Aus: big statement given by Australian player james faulkner for series
जेम्स फॉकनर

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स फॉकनर ने भारत के साथ 5 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीरीज शुरु होने से पहले कहा कि आईपीएल और पिछले साल भारत में टी-20 विश्व कप में खेलने के अनुभव से ऑस्ट्रेलियाई टीम को फायदा होगा।



गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से शुरु हो रही सीरीज में पांच वनडे मैचों के बाद तीन टी-20 मैच भी खेले जायेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और उसे हराने के लिये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन देना ही होगा।

 

हम यहां के अपने अनुभव का पूरा उपयोग करेंगे

Ind Vs Aus: big statement given by Australian player james faulkner for series
जेम्स फॉक्नर - फोटो : getty

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम के प्रशिक्षण सत्र के बाद फॉकनर ने कहा कि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी यहां आईपीएल और टी-20 विश्व कप में खेले हैं। इसलिये वह अनुभव हमारे काम आयेगा। फॉकनर ने कहा कि यह हमारे लिये अच्छी परीक्षा होगी। हम अपने यहां के पिछले अनुभवों का भरपूर उपयोग करेंगे। 

मैं दमदार वापसी को तैयार हूं

Ind Vs Aus: big statement given by Australian player james faulkner for series
जेम्स फॉक्नर - फोटो : getty

चैम्पियंस ट्राफी में नहीं खेल पाने वाले फॉकनर ने इस सीरीज से वापसी करने के बारे में कहा कि टीम से बाहर होना उनके लिये काफी मुश्किल था। लेकिन इससे उन्हें खुद को आंकने का मौका मिला और वह दमदार वापसी करने के लिये तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में जगह पक्की करना चाहता हूं

Ind Vs Aus: big statement given by Australian player james faulkner for series
जेम्स फॉक्नर - फोटो : getty

बता दें कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले फॉकनर भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की करना चाहते हैं। वो पिछले 4 महीनों से खेल से दूर हैं और खुद को मजबूत और फिट बनाने के लिये संघर्ष कर रहे है।

विज्ञापन

चेन्नई में परिस्थितियां हैं प्रतिकूल

Ind Vs Aus: big statement given by Australian player james faulkner for series
जेम्स फॉक्नर - फोटो : getty

फॉकनर ने कहा कि सीरीज से पहले हम अभ्यास मैच की तैयारी कर रहे हैं। चेन्नई में हमारे लिये परिस्थितियां मुश्किल हैं। यहां गर्मी है और बहुत पसीना आ रहा है। टीम के खिलाड़ियों में अच्छा करने की ललक है। यह अच्छी सीरीज होने वाली है। पिछली बार जब हम यहां आये थे तो हमने अच्छा क्रिकेट खेला था, इसलिये हम काफी उत्सुक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed