फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट को बच्चों का ये करते देखना है बेहद नापसंद

Tue, 12 Sep 2017 02:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 12 Sep 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
 Virat Kohli hates to see kids spending more time on gadgets and Mobile Phone
विराट कोहली
सचिन तेंदुलकर के क्रिकेटिंग रिकॉर्ड्स को तोड़ने का बीड़ा उठा चुके टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज कल देश में युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं। इन दिनों विराट शानदार फॉर्म हैं और तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने के साथ-साथ शानदार औसत के साथ रन भी बना रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक जड़कर वह इस मामले में सचिन(49) के बाद वनडे में पॉन्टिंग के साथ सबसे ज्यादा दूसरे शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

 

विराट को बच्चों का ये करते देखना है बेहद नापसंद

 Virat Kohli hates to see kids spending more time on gadgets and Mobile Phone
विराट कोहली
आज कल विराट का करियर अपने सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहा है लेकिन ऐसे में एक बात विराट को बेहद परेशान करती है। विराट ने ये बाद विस्तार से युवाओं के बीच दूसरी अच्छी चीजों को छोड़ तेजी से पॉपुलर हो रहे मोबाईल गैजेट्स के बारे में चिंता जाहिर की है। विराट ने बच्चों के घर से बाहर जाकर खेलने के बजाए मोबाइल पर गेम्स खेलने पर चिंता जाहिर की है। 

 

विराट को बच्चों का ये करते देखना है बेहद नापसंद

 Virat Kohli hates to see kids spending more time on gadgets and Mobile Phone
विराट कोहली सिक्स पैक ऐब्स - फोटो : SELF
कोहली खुद भी उस पीढ़ी से आते हैं जिसमें बच्चे पढ़ाई के बाद घर के बाहर खेलने में ज्यादा वक्त गुजारते थे। जिसका दूरगामी फायदा बच्चों को  अच्छी हेल्थ के रूप में मिलता था। विराट ने कहा, उन्हें अपने दोस्तों के साथ पार्क और खेल के मैदान में वक्त गुजारने में बहुत मजा आता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट को बच्चों का ये करते देखना है बेहद नापसंद

 Virat Kohli hates to see kids spending more time on gadgets and Mobile Phone
विराट कोहली - फोटो : SELF
विराट ने कहा, आजकल बच्चे ज्यादा वक्त मोबाईल फोन्स और आई-पैड्स पर गुजारते हैं। लेकिन हम अपने दौर में बाहर गलियों, मैदान या पार्क में ज्यादा समय खेलने में लगाते थे। विराट ने बताया कि उन्हें अच्छ तरह याद है कि जब उनके किसी दोस्त के पास वीडियो गेम होता था तो सभी मिलकर उसके घर जाकर एक साथ वीडियो गेम खेलने की योजना बनाते थे। 
विज्ञापन

विराट को बच्चों का ये करते देखना है बेहद नापसंद

 Virat Kohli hates to see kids spending more time on gadgets and Mobile Phone
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट ने इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक पुरस्कार की घोषणा की। वो जल्द ही विराट कोहली फाउंडेशन और संजीव गोएनका के साथ साझेदारी कर एक स्पोर्ट अवार्ड का आयोजन करेंगे। इस समारोह में उन खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में देश का नाम रौशन किया है। इसके साथ ही विराट ने ऐसे खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता देने का भी ऐलान किया। विराट ने कहा उनकी फाउंडेशन इसके लिए 2 करोड़ रुपये  सालाना खर्च करेगी। जो पुरस्कार इस दौरान दिए जाएंगी उनकी कैटेगरी की घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी और पुरस्कार समारोह का आयोजन 11 नवंबर को होगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed