फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND v WI: Saurashtra Cricket Association vs BCCI, board airdrops curators at Rajkot

IND v WI: इंदौर के बाद अब राजकोट टेस्ट में बवाल, पिच का 'पचड़ा' बनी विवाद की वजह

Tue, 02 Oct 2018 04:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
IND v WI: Saurashtra Cricket Association vs BCCI, board airdrops curators at Rajkot

बीसीसीआई का भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के लिए राजकोट में अपना पिच क्यूरेटर भेजने का फैसला सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) के पूर्व दिग्गज अधिकारी निरंजन शाह को नागवार गुजरा है हालांकि इसे ‘मानक प्रक्रिया’ माना जाता है।

विज्ञापन


सौराष्ट्र क्रिकेट से लगभग चार दशक तक जुड़े रहे शाह ने कहा कि स्थानीय क्यूरेटर अच्छी पिच तैयार करने में सक्षम है। शाह लोढ़ा समिति की सिफारिशों के कारण क्रिकेट संघ में किसी आधिकारिक पद पर नहीं है।
विज्ञापन


शाह का बयान ऐसे समय आया है जब बीसीसीआई के क्यूरेटर दलजीत सिंह और विश्वजीत पडयार ने राजकोट मैदान का प्रभार ले लिया है।

शाह ने क्या कहा?

IND v WI: Saurashtra Cricket Association vs BCCI, board airdrops curators at Rajkot

शाह ने कहा, ‘स्थानीय क्यूरेटर स्वतंत्र रूप से अपना काम कर सकते है लेकिन अब बीसीसीआई के क्यूरेटर यहां है और पिच से जुडे सारे फैसले वही करेंगे। एससीए के मैदानकर्मी वहां उनकी मदद के लिए होंगे क्योंकि उन्हें स्थानीय हालात के बारे में ज्यादा पता है। मुझे उम्मीद है कि उनकी सलाह को भी माना जाएगा।’

एक वरिष्ठ क्यूरेटर ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि इस मुद्दे पर विवाद उनकी समझ से परे है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता एससीए को क्या समस्या है लेकिन बीसीसीआई के क्यूरेटर स्थानीय मैदानकर्मियों की मदद करते है और पिच निर्माण की देखरेख इसकी मानक प्रक्रिया है। यह हमेशा चलते रहता है, रणजी ट्राफी के दौरान भी। इस लिए मुझे समझ में नहीं आ रहा कि असल मुद्दा क्या है।’

उछाल वाली पिचों की मांग

IND v WI: Saurashtra Cricket Association vs BCCI, board airdrops curators at Rajkot

पता चला है कि नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच राजकोट (चार से आठ अक्टूबर) और हैदराबाद (12 से 16 अक्टूबर) में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए उछाल वाली पिचों की मांग की है।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा 11 नवंबर को समाप्त होगा और ऑस्ट्रेलिया में भारत को पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय 21 नवंबर को खेलना है। दोनों मैचो के बीच सिर्फ 10 दिन का समय है।

कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट श्रृंखला में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कहा था कि सिर्फ 10 दिनों के समय में टीम को तैयार करना मुश्किल होगा।

राजकोट के मैदान पर यह दूसरा टेस्ट मैच होगा। दो साल पहले यहां इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने खेला था जो ड्रा रहा था।

विज्ञापन

रद्द हो सकता है इंदौर वनडे

IND v WI: Saurashtra Cricket Association vs BCCI, board airdrops curators at Rajkot

इसके पहले बीसीसीआई और एमपीसीए भी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के दूसरे वनडे को लेकर आमने-सामने आ चुके हैं। 24 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में दूसरा वनडे होना है, जहां टिकटों के बंटवारे को लेकर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई से दो टूक में मैच का आयोजन करा पाने में असमर्थता जाहिर की है।

इन हालातों में दूसरा वनडे इंदौर से वड़ोदरा स्थानांतरित किए जाने की भी खबरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed