भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वन-डे मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करने उतरी। अभी मेहमान बल्लेबाजों ने क्रीज पर जमकर खुलकर खेलना शुरू किया ही था कि उनके सामने 'धोनी' नामक बाधा बनकर खड़ी हो गई।
{"_id":"5bd42b41bdec22693032fff8","slug":"ind-v-wi-ms-dhoni-takes-a-superb-catch-against-west-indies-in-pune-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली सी रफ्तार और चीते की तरह छलांग लगाकर धोनी ने लपका कैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: बिजली सी रफ्तार और चीते की तरह छलांग लगाकर धोनी ने लपका कैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
विकेट के पीछे अपनी चुस्ती और फुर्ती के लिए पहचाने जाने वाले धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर माना जाता है। चीते की तरह छलांग लगाते हुए उन्होंने ऐसा कैच लपका कि विरोधियों के मुंह पर ताले लग गए।
दरअसल, दोनो ओपनर्स ने वेस्टइंडीज को सधी शुरुआत दिलाई। क्रीज पर जमने के बाद हेमराज अपने खतरनाक इरादे स्पष्ट कर रहे थे। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने जसप्रीत बुमराह को चौका जमाया। अगली गेंद में लॉन्ग ऑन की दिशा में एक दनदनाता छक्का जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुमराह ने पांचवी गेंद बाउंसर मारी, जिस पर फिर बड़ा शॉट लगाने की फिराक में हेमराज अपने बल्ले का ऊपरी किनारा लगा बैठे। गेंद बैकवर्ड स्क्वैयर लेग की ओर हवा में थी। तभी गेंद की दिशा में भागते हुए एमएस धोनी ने जबरदस्त छलांग लगाई और हवा में एक बेहतरीन कैच लपका।
विज्ञापन
इस तरह 25 रन पर वेस्टइंडीज को चंद्रपॉल हेमराज (15) के रूप में पहला झटका लगा। नीचे देखिए वीडियो...
MS Dhoni just took a stunning catch. This man is 37 years old. pic.twitter.com/8BEOg4O6rW
— puneet 🏏 (@puneet44567) October 27, 2018