{"_id":"5bd448dbbdec22697a0f3cad","slug":"ms-dhoni-5-best-catches-behind-the-wicket-on-crucial-moments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी के वो 5 कैच, जो बनाते हैं उन्हें टीम इंडिया का असली 'सुपरमैन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी के वो 5 कैच, जो बनाते हैं उन्हें टीम इंडिया का असली 'सुपरमैन'
Sun, 28 Oct 2018 08:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने हैरतंगेज प्रदर्शन से उनके करियर पर सवाल उठाने वाले आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच पुणे में खेले जा रहे तीसरे वन-डे में धोनी ने चीते जैसी छलांग लगाते हुए ऐसा कैच लपका कि विरोधियों के मुंह पर ताले लग गए।
बुमराह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की फिराक में कैरीबियाई ओपनर बल्लेबाज हेमराज अपने बल्ले का ऊपरी किनारा लगा बैठे। गेंद बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर हवा में थी। तभी गेंद की दिशा में भागते हुए धोनी ने जबरदस्त छलांग लगाई और हवा में एक बेहतरीन कैच लपका। हालांकि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब धोनी की फुर्ती के आगे बल्लेबाजों के हौसले पस्त हुए हैं।
2 of 6
ms dhoni
साल 2017 में मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में धोनी ने थिसारा परेरा का ऐसा ही एक तूफानी कैच लेकर सनसनी फैला दी थी। धोनी ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास कर रहे परेरा का दौड़कर डाइव लगाते हुए कैच लिया था।
3 of 6
ms dhoni
इससे पहले विश्व कप 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में भी धोनी ने ऐसा ही एक कैच लपका था। मोहम्मद शमी की बाहर जाती गेंद सौम्य सरकार के बल्ले का किनारा लेकर काफी दूर से निकल रही थी, लेकिन तभी धोनी ने छलांग लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा और सरकार को क्रीज से चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Dhoni catch
साल 2011 में जहीन खान की गेंद पर कवर ड्राइव लगाने का प्रयास कर रहे संगकारा को भी धोनी ने कुछ इसी तरह आउट किया था। मैच में टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो रहे संगकारा को धोनी ने तूफानी डाइव लगाकर 26 रन के स्कोर पर चलता कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
ms dhoni
साल 2017 के आईपीएल में धोनी पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान थे। इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए एक मैच में धोनी ने मार्लोन सैमुअल्स का ऐसा ही एक कैच पकड़ा था। धोनी ने डेनियल क्रिस्चियन की गेंद पर हवा में एक हाथ से यह कैच पकड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।