फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   if yuvraj will not play, ajinkya rahane and manish pandey could be included

चोटिल युवी के बैकअप के लिए रहाणे और मनीष पांडे में जंग

Wed, 30 Mar 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
if yuvraj will not play, ajinkya rahane and manish pandey could be included
- फोटो : reuters

बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह के टखने में चोट के बाद युवा बल्लेबाज मनीष पांडेय को बैकअप के रूप में भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन


अब सेमीफाइनल में 31 मार्च को अजिंक्य रहाणे या मनीष पांडेय में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना बन सकती है। कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पांडेय मुंबई पहुंच भी चुके हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार युवराज का एमआरआई स्कैन हुआ है। मेडिकल स्टाफ को उम्मीद है कि युवराज सेमीफाइनल से पहले फिट हो जाएंगे। यदि युवराज फिट न हुए तो रहाणे या पांडेय को अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे भी टी-20 विश्व कप में अभी तक अंतिम एकादश से बाहर ही रहे हैं। सूत्रों के अनुसार युवराज के एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद बीसीसीआई मंगलवार तक इस बाबत फैसला कर सकता है क्योंकि बैकअप खिलाड़ी को अंतिम एकादश में शामिल करने के लिए उसे पहले आईसीसी की मंजूरी लेनी होगी।

पांडेय ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पांचवां एवं अंतिम मैच खेला था जिसमें बेहतरीन शतक जड़ा था। कप्तान धोनी भी संकेत दे चुके हैं कि अगर हालात का तकाजा हुआ तो अंतिम एकादश में बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed