{"_id":"595534f74f1c1bc7348b45f7","slug":"icc-wwc17-india-s-win-in-second-match-defeats-west-indies-by-seven-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कपः दूसरे मैच में भी भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को दी सात विकेट से मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला विश्व कपः दूसरे मैच में भी भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को दी सात विकेट से मात
एजेंसी/ टॉन्टन
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
भारत की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर स्मृति मंधाना (नाबाद 106) की मदद से भारतीय टीम ने महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज को सात विकेट से पराजित कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पहले मैच में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को हराया था।
विज्ञापन
भारतीय स्पिन तिकड़ी पूनम यादव (2/19), दीप्ति शर्मा (2/27) और ऑफ स्पिनर हरमनप्रीत कौर (2/42) की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट पर 183 रन तक सीमित कर दिया था। भारतीय महिलाओं ने 45 गेंदें शेष रहते 42.3 ओवरों में तीन विकेट पर 186 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। स्मृति मंधाना और कप्तान मिताली राज (46) के बीच तीसरे विकेट पर 108 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने शुरुआत अच्छी की थी जब 19 वें ओवर में उसका स्कोर एक विकेट पर 69 रन था लेकिन उसके बाद मौजूदा टी-20 विश्व चैंपियन 91 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष पर विवश हो गई। ओपनर हेली मैथ्यू ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।
विज्ञापन
निचले क्रम में शेनल डेले (33) और एफी फ्लेचर (36) ने कुछ जज्बा दिखाया जिससे टीम 180 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। फ्लेचर ने अनीसा मोहम्मद (11) के साथ 37 रन जोड़े। भारत की ओर से एकता बिष्ट ने भी 23 रन देकर एक विकेट लिया।
आमतौर पर किफायती गेंदबाजी करने वालीं तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने छह ओवरों में 37 रन दे दिए थे। मैथ्यूज ने 57 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके लगाए थे लेकिन 20वें से 35वें ओवर के बीच विंडीज टीम लड़खड़ा गई।