फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC world test championship points table, India on third position, know the points and equation

World Test Championship: तीन जीत और अधिक अंकों के बावजूद तीसरे पायदान पर है टीम इंडिया, जानिए क्या है प्वाइंट प्रतिशत का गणित

Mon, 06 Dec 2021 04:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 06 Dec 2021 04:08 PM IST
सार

World Test Championship: टीम इंडिया जीत के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में उसे अधिक फायदा नहीं हुआ और वह तीसरे स्थान पर ही बनी हुई है। भारतीय टीम के हालांकि अधिक अंक और जीत है, बावजूद इसके वह श्रीलंका और पाकिस्तान से नीचे है। 

विज्ञापन
ICC world test championship points table, India on third position, know the points and equation
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट लाइव स्कोर - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे और आखिरी टेस्ट में 372 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कीवियों को हर क्षेत्र में पटखनी दी। भारतीय टीम यहां न्यूजीलैंड पर पूरी तरह से हावी रही और उसे वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

विज्ञापन


टीम इंडिया जीत के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में उसे अधिक फायदा नहीं हुआ और वह तीसरे स्थान पर ही बनी हुई है। भारतीय टीम के हालांकि अधिक अंक और जीत है, बावजूद इसके वह श्रीलंका और पाकिस्तान से नीचे है। 
विज्ञापन


दरअसल आईसीसी के नियम के अनुसार अंक तालिका के लिए जीत प्रतिशत देखा जाता है और ऐसे में श्रीलंका की जीत का रिकॉर्ड शत प्रतिशत का है और इस वजह वह टॉप पर है। श्रीलंका ने अभी तक दो टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। इसी वजह से वह अंकतालिका में पहले पायदान पर आ चुका है। श्रीलंका के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम काबिज है। पाकिस्तान को टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक दो जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है। इस वजह से उसका जीत प्रतिशत 66.66 का है। भारत के मामले में टीम इंडिया को तीन जीत और एक हार मिली है और दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। धीमे ओवर रेट के कारण टीम इंडिया को दो प्वाइंट्स का नुकसान भी हुआ था। भारत का जीत प्रतिशत इस हिसाब से 58.33 का है और वह तीसरे पायदान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किस आधार पर मिलते हैं प्वाइंट
आईसीसी के नियमों के अनुसार एक मैच जीतने पर विजेता टीम को 12 प्वाइंट मिलते हैं। वहीं मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार प्वाइंट मिलते हैं और हारने वाली टीम को कोई प्वाइंट नहीं मिलता है। मैच टाई होने पर दोनों टीमों को छह-छह प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं प्वाइंट्स टेबल की रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि एक टीम ने हर मैच में कितने प्रतिशत प्वाइंट हासिल किए हैं। एक मैच में कुल 12 प्वाइंट्स ही होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed