{"_id":"56deb0954f1c1ba6508b456a","slug":"hongkong-s-2-special-facts-in-t20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप के पहले मैच की दो अनोखी बातें, मिस मत करना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप के पहले मैच की दो अनोखी बातें, मिस मत करना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
रियान कैंपबेल
- फोटो : getty
मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2016 का आगाज हो गया। हालांकि शुरुआती मुकाबले क्वालिफाइंग मैच चल रहे हैं, जहां पहला मैच हांगकांग और जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीमों के बीच खेला गया, लेकिन इस मैच में भी 2 खास बातें रही।
विज्ञापन
मैच में जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उसने 8 विकेट पर 158 रन बनाए। इसके जवाब में हांगकांग 6 विकेट पर सिर्फ 144 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे ने यह मैच 14 रन से जीता।
विज्ञापन
हांगकांग टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज रियान कैंपबेल ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर की शुरुआत की। उनकी उम्र 44 साल है। टी-20 क्रिकेट में वह सबसे उम्रदराज क्रिकेटर भी बन गए हैं। इससे पहले यूएई के तौकीर 43 साल 179 दिन के साथ सबसे उम्र वाले टी-20 क्रिकेटर थे।
विज्ञापन
हांगकांग टीम भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिग्गजों के मुकाबले कहीं नहीं ठहरती लेकिन रिकॉर्ड में वह किसी से कम नहीं है। टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के रुप में हांगकांग ने अपना 12वां मैच खेला। इन 12 मैचों में वह 10 मैचों में टॉस जीत चुके हैं।
Trending Videos
अफगानिस्तान ने भी जीता मैच
वहीं, नागपुर में ही दूसरे क्वालीफाइंग मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड 20 ओवर में सिर्फ 156 रन ही बना सकी। हालांकि विकेट भी उसने 5 ही गंवाए थे। दोनों टीमों की ओर से इस मुकाबले में 7 छक्के और 27 आतिशी चौके लगे। अफगानिस्तान ने यह मैच 14 रन से जीता।