फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
369/6 (45.1 ov)
Keemo Paul 3(8)*
Roston Chase 20 (14)
IND elected to bowl

VIDEO: डीविलियर्स ने हवा में उड़कर लिया कैच, पत्नी डेनियल बोली- वह तो मेरे सुपरमैन हैं

Sat, 19 May 2018 02:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
He is my Superman, says wife on AB de Villiers superb catch

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गए मैच को अगर एबी डीविलियर्स शो कहा जाए तो गलत नहीं होगा। गुरुवार को पहले अपने बल्ले से धुआंधार 39 गेंदों पर 69 रन बनाने के बाद 'मिस्टर 360' ने मैदान पर गजब की फूर्ती दिखाते हुए एक अविश्वसनीय कैच अपने नाम किया। पूरा विश्व क्रिकेट डीविलियर्स की एथलेटिक क्षमता की तारीफ करते नहीं थक रहा। अब एबी की पत्नी की ओर से भी एक खास मैसेज आया है।

He is my Superman, says wife on AB de Villiers superb catch
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर में मोइन अली की लेंथ गेंद पर एलेक्स हेल्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया। वहां मौजूद एबी डीविलियर्स हवा में उछले और एक हाथ से शानदार कैच लपका। वैसे तो डीविलियर्स को उनके शानदार खेल के कारण कई नाम मिल चुके हैं। अब इस धांसू कैच के बाद एबीडी की पत्नी डेनियल ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर डीविलियर्स को एक और नाम दे दिया।
 

 
He is my Superman, says wife on AB de Villiers superb catch

डीविलियर्स की कैच वाली फोटो को एडिट करते हुए पत्नी डेनियल ने अपने खिलाड़ी पति को सुपरमैन का रूप दे दिया। इन फोटोज के साथ डेनियल ने लिखा कि, 'झूठ नहीं बोलने जा रही, मैं इसे जानती हूं। मेरा सुपरमैन'

विज्ञापन
विज्ञापन
He is my Superman, says wife on AB de Villiers superb catch
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब डीविलियर्स को 'सुपरमैन' जैसे नाम से नवाजा गया। इसके अलावा क्रिकेट पंडित से लेकर कमेंटेटर और आम फैंस तक उन्हें 'मिस्टर 360 डिग्री', एबीसीडीई- एबी डीविलियर्स कैन डू एव्रीथिंग और भी कई नामों से पुकारते हैं। इस धांसू कैच के बाद एबीडी की शान में कोहली ने भी ट्वीट किया था, 'स्पाइडरमैन को आज लाइव देखा'। इसके साथ ही उन्होंने एबी डीविलियर्स को टैग किया।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed