IPL 2018 में गुरुवार को खेले गए एक हाई स्कोरिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से मात दी। मुकाबला भले ही 'विराट सेना' के नाम हुआ हो। मगर दिल तो सनराइजर्स के राशिद खान ने जीता।
पहले गेंदबाजी में राशिद ने 4 ओवर्स में 27 रन देकर अहम 3 विकेट झटके। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। राशिद खान ने जहां अपनी गुगली पर कोहली को क्लील बोल्ड किया तो बाद में खतरनाक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (69) और मोईन अली (65) को भी अपना शिकार बनाया।
मैच के 20वें ओवर में राशिद खान का एक कमाल देखने को मिला। कीवी खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रांडहोम धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे। अपने अर्धशतक से 10 रन दूर कॉलिन ने मिड विकेट क्षेत्र में जोरदार शॉट लगाया। गेंद बाउंड्री पार कर सीधे 6 रन के लिए जा रही थी। मगर तभी सुपरमैन की तरह छलांग लगाते हुए राशिद खान ने एक हाथ से गेंद को अपने पंजों में समां लिया।
आपको बता दें कि मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 विकेट पर 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 204 रन ही बना सकी और मुकाबला 14 रन से गंवा दिया।