फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   HCA Apex Council suspends its own president Mohammed Azharuddin

कार्रवाई: HCA के अध्यक्ष पद से हटाए गए मोहम्मद अजहरुद्दीन, सदस्यता भी रद्द

Thu, 17 Jun 2021 06:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Jun 2021 06:21 PM IST
सार

शीर्ष परिषद ने अजहरुद्दीन के खिलाफ लंबित मामलों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
HCA Apex Council suspends its own president Mohammed Azharuddin
मोहम्मद अजहरुद्दीन

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ हितों के टकराव के आरोप लगाए गए हैं। नोटिस के मुताबिक अजहरुद्दीन की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। शीर्ष परिषद ने अजहरुद्दीन के खिलाफ लंबित मामलों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। एचसीए के निलंबन नोटिस में कहा गया है, 'सदस्यों द्वारा आपके खिलाफ की गई शिकायतों को देखते हुए इस महीने की 10 तारीख को शीर्ष परिषद की बैठक में यह फैसला किया गया है इस आधार पर आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए कि आपने नियमों का उल्लंघन किया है।' 

विज्ञापन


इसमें कहा गया, 'शीर्ष परिषद आपको निलंबित कर रही है और एचसीए की आपकी सदस्यता इन शिकायतों की जांच होने तक रद्द की जाती है।' शीर्ष परिषद ने अजहरुद्दीन के खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं। नोटिस में कहा गया, 'शिकायत में खुलासा किया गया है कि आप दुबई में नॉर्दर्न वॉरियर्स नाम के निजी क्रिकेट क्लब के मार्गदर्शक हैं जो टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेता है जिसे बीसीसीआई से मान्यता हासिल नहीं है। आपने कभी एचसीए को नहीं बताया कि आप क्लब के मार्गदर्शक हैं।'

विज्ञापन

आज क्रिकेट प्रशासन खतरे में आ गया है -अजहरुद्दीन

अजहरुद्दीन ने इस बीच प्रेस विज्ञप्ति जारी करके उनके खिलाफ कार्रवाई को नियमों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, 'आज क्रिकेट प्रशासन खतरे में आ गया है क्योंकि मीडिया में गलत बयानी प्रकाशित की गई है। कृपा करके सूचना का सत्यापन करें, दूसरा पक्ष सुनें और फिर एचसीए के संविधान के अनुसार तर्कसंगत रुख अपनाते हुए कुछ प्रकाशित करें क्योंकि आप जो लिखते हैं समाज उस पर भरोसा करता है।'

अजहर ने शीर्ष परिषद के सदस्यों के जॉन मनोज (प्रतिष्ठित कोच) और परिषद में उनके गुट पर निशाना साधा। अन्य चार सदस्य आर विजयानंद, नरेश शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल और अनुराधा हैं। बयान में कहा गया, 'उनके सभी प्रयासों पर पानी फिर गया। उनका इरादा शायद लोकपाल की नियुक्ति में बाधा पहुंचाना था क्योंकि उन्हें डर था कि धोखाधड़ी और हेराफेरी से अर्जित उनके कई क्लबों का खुलासा हो जाएगा और वे अपनी बहुमूल्य संपत्ति से हाथ धो बैठेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed