{"_id":"634ff461266a4d45e3578861","slug":"harmanpreet-kaur-withdraws-name-from-wbbl-due-to-back-injury","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WBBL: बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत कौर, पीठ की चोट के चलते वापस लिया नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WBBL: बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत कौर, पीठ की चोट के चलते वापस लिया नाम
Thu, 20 Oct 2022 02:01 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:01 AM IST
सार
हरमनप्रीत कौर पीठ की चोट से जूझ रही हैं और उन्होंने महिला बिग बैश लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है। पहले वह शुरुआती दो मैच नहीं खेलने वाली थीं, लेकिन अब उन्होंने पूरे टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पीठ की चोट के चलते बिग बैश लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया की इस टी20 लीग में वह मेलबर्न रेनेगेड के लिए खेलने वाली थीं। मेलबर्न रेनेगेड के मैनेजर ने हरमनप्रीत कौर के बाहर होने पर कहा कि उन्होंने पिछले सीजन में हमारे लिए कमाल का प्रदर्शन किया था, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि चोट के चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।
हरमनप्रीत शुरुआत में सिर्फ दो मैच के लिए उपलब्ध नहीं थीं, क्योंकि भारतीय महिला टीम एशिया कप में खेल रही थी। भारत ने यह टूर्नामेंट रिकॉर्ड सातवीं बार जीत लिया है, लेकिन अब हरमनप्रीत बिग बैश लीग नहीं खेल पा रही हैं।
T20 WC: खराब फिटनेस की वजह से फिर ट्रोल हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी, इस बार मिस्बाह उल हक ने ही उड़ाया मजाक

पिछले साल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी थीं हरमनप्रीत
हरमनप्रीत कौर पिछले सीजन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी थीं। उन्होंने 13 मैचों में 130.96 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए थे। इसके अलावा 15 विकेट भी झटके थे। इस बार भी बिग बैश लीग से पहले हरमनप्रीत कौर अच्छी लय में थीं और अहम मौकों पर भारत के लिए उपयोगी पारियां खेली थीं। हालांकि, गेंद के साथ वह कुछ खास नहीं कर पाई थीं। ऐसे में हरमनप्रीत का पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए चिंता का विषय है। हरमनप्रीत की जगह इंग्लैंड की इव जोन्स को विदेशी खिलाड़ी के रूप में मेलबर्न की टीम में शामिल किया गया है।
Rohit Sharma Interview: टी20 विश्व कप से पहले कप्तान रोहित का इंटरव्यू, बताया- किस प्लान के साथ उतरेगा भारत
मेलबर्न की टीम के मैनेजर ने बताया कि इव कम से कम अगले दो मैचों तक टीम के साथ रहेंगी। इस दौरान रणनीति और टीम को लेकर कई तरह के फैसले लिए जाएंगे। इन्हीं फैसलों के आधार पर मेलबर्न की टीम बाकी के मैच खेलेगी। इस सीजन में अब तक मेलबर्न की टीम ने दो मैच खेले हैं और एक में जीत हासिल की है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है।