फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Misbah Ul Haq slams Pakistan players before IND vs PAK T20 WC Match for Fitness

T20 WC: खराब फिटनेस की वजह से फिर ट्रोल हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी, इस बार मिस्बाह उल हक ने ही उड़ाया मजाक

Wed, 19 Oct 2022 06:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 06:11 PM IST
सार

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए हैं। 
 

विज्ञापन
Misbah Ul Haq slams Pakistan players before IND vs PAK T20 WC Match for Fitness
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत के साथ है। पिछले साल की तरह इस साल भी दोनों टीमें आपस में अपना पहला मैच खेलेंगी और टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। भारतीय टीम लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में है और अब खिलाड़ी यहां के हालातों के अभ्यस्त हो चुके हैं। अभ्यास मैच में भारतीय खिलाड़ी अच्छी लय में दिखे हैं और जीत भी हासिल की है, लेकिन पाकिस्तान के साथ ऐसा नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


Rohit Sharma Interview: टी20 विश्व कप से पहले कप्तान रोहित का इंटरव्यू, बताया- किस प्लान के साथ उतरेगा भारत
विज्ञापन

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 160 रन बनाए थे और इंग्लैंड की टीम ने आसानी से इस लक्ष्य का पीछा कर लिया। पाकिस्तान के लिए सिर्फ शाहीन अफरीदी ने अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया। उनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी लय में नहीं दिखा। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल खड़े किए हैं। 

WI vs ZIM T20: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 31 रन से हराया, सुपर 12 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

मिस्बाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक बनाते हुए कहा कि खराब फिटनेस की वजह से पाकिस्तानी टीम भारत पर दबाव नहीं बना पाएगी। उन्होंने कहा "फिटनेस की समस्या साफ दिख रही है। इस टीम के खिलाड़ियों के पेट निकले हुए हैं। शरीर का निचला हिस्सा भारी होता जा रहा है। इतनी खराब फिटनेस के साथ पाकिस्तान कैसे मैच जीत पाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फिटनेस का पैमाना तय करना होगा।"

PCB vs BCCI: जय शाह के बयान पर पीसीबी ने की एसीसी से अपात बैठक की मांग, 2023 विश्व कप में भी हो सकता है असर
विज्ञापन

इससे पहले भी पाकिस्तान के खिलाड़ी खराब फिटनेस के लिए ट्रोल हो चुके हैं। हालांकि, पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर यह है कि शाहीन अफरीदी फिट होकर टीम में लौट आए हैं। वह पाकिस्तान के सबसे अहम गेंदबाज हैं और अच्छी लय में दिख रहे हैं। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत हद तक शाहीन की फॉर्म पर निर्भर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed