फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   harmanpreet kaur thinks deepika padukone would do justice with her biopic

हरमनप्रीत ने बताया, ये एक्ट्रेस उनकी बायोपिक के लिए है बेस्ट

Fri, 11 Aug 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 11 Aug 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
harmanpreet kaur thinks deepika padukone would do justice with her biopic
हरमनप्रीत कौर - फोटो : DNA

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर चाहती हैं कि उनकी बायोपिक में दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिका निभाए। हरमनप्रीत ने एक इंटरव्यू में कहा, 'दीपिका पादुकोण अच्छी एक्टर हैं। मेरी बायोपिक के लिए वो उपयुक्त विकल्प हैं। वो स्क्रीन पर मेरे करैक्टर के साथ न्याय कर पाएंगी।' 

विज्ञापन


यह पूछने पर कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी किस चीज की तैयारियों में जुटी है तो हरमनप्रीत ने कहा, 'अभी हमारा पूरा ध्यान अगला विश्व कप जीतने पर लगा है। इसके अलावा ऐसी बहुत सी चीजे हैं, जो मैं हासिल करना चाहती हूं।'
विज्ञापन


वैसे हरमनप्रीत ने ये भी बताया कि मौजूदा समय में उन्होंने बॉलीवुड के कौनसे मेल एक्टर्स पसंद हैं। यह पूछने पर कि कौनसे आपके पसंदीदा एक्टर्स है तो कौर ने तुरंत जवाब दिया वरुण धवन और रणवीर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स बायोपिक बॉलीवुड का नया क्रेज

harmanpreet kaur thinks deepika padukone would do justice with her biopic
deepika padukone

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2017 महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था, जहां उन्हें इंग्लैंड से 9 रन से शिकस्त झेलना पड़ी थी। इस टूर्नामेंट से महिला क्रिकेटरों को देश में अलग पहचान बनी और मिताली व झूलन गोस्वामी के अलावा नए खिलाड़ियों के चेहरे भी पहचाने लगे हैं।

इनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रियता हरमनप्रीत कौर को मिली है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ 115 गेंदों में नाबाद 171 रन की पारी खेलकर अपने दम पर ही भारत को फाइनल में पहुंचा दिया था। 

बता दें कि बॉलीवुड ने पिछले कुछ समय में क्रिकेटरों की बायोपिक बनाई है। भारत को 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी, क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बायोपिक बन चुकी है।

इसके अलावा भी बॉलीवुड में स्पोर्ट्स मूवीज का क्रेज छाया हुआ है। भारत की स्टार महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान गीता फोगट और मिलखा सिंह पर फिल्में बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed