सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने नए साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। इस कपल की तस्वीरें 1 जनवरी से अबतक इंटरनेट पर छाई हुईं हैं। सगाई के बाद बड़े भाई क्रुणाल ने दोनों का पांड्या परिवार में स्वागत भी किया, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हार्दिक ने बिना माता-पिता को बताए ही सगाई जैसा बड़ा फैसला ले लिया।
2 of 5
हार्दिक पांड्या के पिता
- फोटो : ट्विटर
यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या ने किया है। सगाई की खबर सुनकर वह हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, हम जानते थे कि दोनों दुबई छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, लेकिन दोनों सगाई कर लेंगे, इसके बारे में हमें कुछ भी नहीं पता था। सगाई की खबर ने हमें हैरान कर दिया था। दोनों की सगाई होने के बाद हमें इसके बारे में पता चला था।’
3 of 5
हार्दिक पांड्या का पूरा परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही साथ हार्दिक के पिता ने नताशा को भी एक अच्छी लड़की बताया। नताशा के होने वाले ससुर ने अपने छोटे बेटे की होने वाली बीवी यानी नताशा के बारे में कहा कि, 'वह बहुत अच्छी लड़की है और हम मुंबई में कई मौकों पर उससे मिल चुके हैं।' साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शादी की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं और जल्द ही इसपर फैसला किया जाएगा।
4 of 5
हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या
- फोटो : ट्विटर
इसके पहले हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर दोनों का स्वागत किया था। उन्होंने नताशा के लिए लिखा था, 'हार्दिक पांड्या और नताशा को बहुत-बहुत बधाई। नताशा, हमारी क्रेजी फैमिली में आपके शामिल होने से हम बहुत खुश हैं। पागलपन में आपका स्वागत है !! आप दोनों को ढेर सारा प्यार।’
बताते चलें कि 1 जनवरी 2020 को दुबई के समंदरों के बीच हार्दिक ने एक स्पीडबोट पर अपनी लेडीलव को प्रपोज किया था। ये सारी फोटोज और वीडियोज हार्दिक-नताशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस पोस्ट के तुरंत बाद ही देश-विदेश से इस कपल को बधाईयां मिलनी शुरू हो गई।