IND Inning
106/1 (8.5 ov)
Sanju Samson 66(28)*
Ishan Kishan 19 (14)
WI elected to bowl
{"_id":"5c87ebe7bdec22140b2090fa","slug":"hardik-pandya-includes-in-mumbai-indians-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के शिविर में शामिल हुए पांड्या","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के शिविर में शामिल हुए पांड्या
Tue, 12 Mar 2019 10:57 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya
पीठ में तकलीफ के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज से बाहर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के प्री सीजन कैंप में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
हार्दिक एहतियात के तौर पर वनडे सीरीज से हट गए थे। उनकी जगह रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया था। बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक के साथ टी-20 विशेषज्ञ उनके बड़े भाई क्रुणाल भी मुंबई इंडिंयस के शिविर में शामिल हुए।
विज्ञापन
टीम के एक अधिकारी ने बताया कि हार्दिक ने कुछ एक्सरसाइज की। उन्होंने इससे आगे ज्यादा विवरण नहीं दिया। टीम इंडिया के लिए 11 टेस्ट, 45 वनडे और 38 टी-20 खेल चुके हार्दिक पांड्या पर टीवी शो के दौरान अभद्र टिप्पणी के कारण अस्थायी प्रतिबंध लगा था, लेकिन उसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी की थी।
विज्ञापन
अगर बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के सुपरलीग में क्वालिफाई किया होता तो हार्दिक ने कुछ मैच खेले होते। मुंबई का पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।