क्रिकेट विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में मतभेद और गुटबाजी की खबरों के बीच रविवार को वेस्टइंडीज के लिए टीम का एलान होना है। पहले 19 जुलाई को होने वाली यह मीटिंग अब 21 तारीख को होने जा रही है।
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
पहले चर्चा थी कि इस दौरे के लिए कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम दिया जा सकता है, लेकिन अब खबरें हैं कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस दौरे से बाहर हो सकते हैं। आखिर क्या है वजह और क्यों हार्दिक पांड्या नहीं जाएंगे वेस्टइंडीज...
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
जानकारी के मुताबिक टीम चयन से पहले चयनकर्ताओं ने सभी खिलाड़ियों से उनकी फिटनेस रिपोर्ट मांगी है। हार्दिक पांड्या इस समय पीठ की परेशानी से जुझ रहे हैं। ऐसे में वे कैरेबियाई दौरे से बाहर हो सकते हैं। उनके अलावा लगभग सारे खिलाड़ी इस दौरे के लिए उपलब्ध हैं, ऐसे में बोर्ड कुछ खिलाड़ियों को विश्राम देकर नए खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में है।
जिन खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा उनमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। बुमराह को वनडे और टी 20 सीरीज से आराम दिया जा सकता है। वे केवल 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल होंगे। उधर टीम में मची हलचल और तमाम तरह की चर्चाओं के बीच कप्तान विराट का वेस्टइंडीज दौरे पर जाना तय माना जा रहा है।
बता दें कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत 3 अगस्त से टी-20 सीरीज से होगी। इसके बाद 8 अगस्त से वनडे सीरीज और फिर 22 अगस्त से टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। 30 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।