{"_id":"5d3328ae8ebc3e6d046f76bf","slug":"hardik-pandya-can-be-rule-out-from-team-indias-west-indies-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज दौरे से बाहर किए जा सकते हैं हार्दिक पांड्या, आखिर क्या है वजह?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज दौरे से बाहर किए जा सकते हैं हार्दिक पांड्या, आखिर क्या है वजह?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली-हार्दिक पांड्या-केदार जाधव
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में मतभेद और गुटबाजी की खबरों के बीच रविवार को वेस्टइंडीज के लिए टीम का एलान होना है। पहले 19 जुलाई को होने वाली यह मीटिंग अब 21 तारीख को होने जा रही है।
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
पहले चर्चा थी कि इस दौरे के लिए कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम दिया जा सकता है, लेकिन अब खबरें हैं कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस दौरे से बाहर हो सकते हैं। आखिर क्या है वजह और क्यों हार्दिक पांड्या नहीं जाएंगे वेस्टइंडीज...
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
जानकारी के मुताबिक टीम चयन से पहले चयनकर्ताओं ने सभी खिलाड़ियों से उनकी फिटनेस रिपोर्ट मांगी है। हार्दिक पांड्या इस समय पीठ की परेशानी से जुझ रहे हैं। ऐसे में वे कैरेबियाई दौरे से बाहर हो सकते हैं। उनके अलावा लगभग सारे खिलाड़ी इस दौरे के लिए उपलब्ध हैं, ऐसे में बोर्ड कुछ खिलाड़ियों को विश्राम देकर नए खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hardik pandya
जिन खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा उनमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। बुमराह को वनडे और टी 20 सीरीज से आराम दिया जा सकता है। वे केवल 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल होंगे। उधर टीम में मची हलचल और तमाम तरह की चर्चाओं के बीच कप्तान विराट का वेस्टइंडीज दौरे पर जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत 3 अगस्त से टी-20 सीरीज से होगी। इसके बाद 8 अगस्त से वनडे सीरीज और फिर 22 अगस्त से टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। 30 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।