फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shai Hope Partnership, Alzarri Joseph’s Return: Sammy Eyes India ODI Series Ahead of World Cup Qualifiers

भारत vs वेस्टइंडीज: 24 साल से भारतीय सरजमीं पर कोई सीरीज नहीं जीता विंडीज; कोच सैमी ने इस बार जताई यह उम्मीद

Fri, 25 Sep 2026 01:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Sep 2026 01:36 PM IST
सार

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने घरेलू हालात में टीम को परखने को अहम बताया। उन्होंने बल्लेबाजी में सुधार, शाई होप और कीसी कार्टी की साझेदारी, अल्जारी जोसेफ की वापसी और युवा खिलाड़ियों को मौके देने की बात कही। यह सीरीज अगले साल होने वाले क्वालीफायर से पहले तैयारी का मौका है।

विज्ञापन
Shai Hope Partnership, Alzarri Joseph’s Return: Sammy Eyes India ODI Series Ahead of World Cup Qualifiers
डैरेन सैमी - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 27 सितंबर से 17 अक्तूबर के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी का मानना है कि आगामी वनडे सीरीज उनकी टीम के लिए 'वर्ल्ड नंबर एक' टीम इंडिया के खिलाफ खुद को परखने और भारतीय सरजमीं पर जीत का स्वाद चखने के 24 साल के इंतजार को खत्म करने का एक शानदार मौका होगा। 
विज्ञापन


वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है, जिसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा मैच आयोजित होगा। दोनों देश तीन अक्तूबर को न्यू चंडीगढ़ में तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेलेंगे। वेस्टइंडीज की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए 23 सितंबर को तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। वेस्टइंडीज ने भारत में आखिरी बार द्वपिक्षीय वनडे सीरीज नवंबर 2002 में वनडे सीरीज जीती थी। इस टीम ने भारतीय सरजमीं पर अब तक कोई टी20 सीरीज अपने नाम नहीं की है।
विज्ञापन


सैमी ने भारत के घरेलू हालात में उनके खिलाफ खेलने की अहमियत को समझाते हुए कहा कि यह सीरीज साफतौर पर दिखाएगी कि उनकी टीम विश्व क्रिकेट में कहां खड़ी है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से साझा की गई एक क्लिप में सैमी ने कहा, 'भारत में खेलने का मतलब एक शानदार सीरीज का हिस्सा होना होता है, क्योंकि भारत नंबर-1 टीम है। हमें यहां आए हुए 24 साल हो गए हैं। हमने भारत में कोई सीरीज नहीं जीती है। इसलिए एक टीम के तौर पर हमारे लिए यहां आकर खुद को चुनौती देने और वनडे क्रिकेट में दुनिया में हमारी क्या स्थिति है, यह जानने का यह एक शानदार मौका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने वनडे क्वालिफिकेशन साइकिल के दौरान तरक्की की है, लेकिन वे ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन से छह अंक पीछे रह गए। अब वेस्टइंडीज को अगले साल क्वालिफायर में हिस्सा लेना होगा। सैमी ने कहा कि टीम स्टैंडिंग में काफी पीछे रहने के बाद अब काफी आगे आ गई है। उन्होंने कहा, 'हम जहां थे,  मुझे लगता है कि 19 या 20 अंक पीछे थे, वहां से शुरुआत करके और उन अंकों को हासिल करके हमने ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन का दावा पेश करने की दिशा में काफी प्रगति की है।'

भारत के खिलाफ सीरीज वेस्टइंडीज को क्वालिफायर से पहले खिलाड़ियों को परखने का मौका भी देगी, जिसमें सैमी ने टीम को अलग-अलग भूमिकाओं में प्रदर्शन करने का मौका देने की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, 'फरवरी में होने वाले क्वालिफायर की ओर बढ़ते हुए, हमारा मुख्य फोकस टीम को बेहतर बनाना है ताकि जब हम क्वालिफायर में जाएं, तो हम साउथ अफ्रीका का टिकट पक्का करने की स्थिति में हों।'


सैमी ने बैटिंग यूनिट की तरक्की पर जोर दिया, जिसमें शाई होप और कीसी कार्टी ने एक अहम पार्टनरशिप बनाई, जबकि दूसरे खिलाड़ियों ने भी शतक लगाकर योगदान दिया। उन्होंने कहा, 'इस दौरान हमारी बल्लेबाजी में काफी सुधार हुआ है। सिर्फ शाई होप ही शतक नहीं लगा रहे हैं। हमें अलग-अलग खिलाड़ियों से शतक मिले हैं।' कोच ने अल्जारी जोसेफ की वापसी का भी जिक्र किया, जबकि ज्वेल एंड्रयू जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौके मिलने वाले हैं। सैमी ने कहा, 'हर किसी को मौका मिलेगा, क्योंकि इसके बाद, यह शायद इस साल की हमारी आखिरी वनडे सीरीज है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed