फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   South Africa Beat Australia by 67 Runs in First ODI, Take 1-0 Lead in Three-Match Series Breetzke Century

पहला वनडे: प्रचंड फॉर्म में चल रहे इस बैटर के शतक की बदौलत जीता द. अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से धूल चटाई

Fri, 25 Sep 2026 12:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Sep 2026 12:22 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने किंग्समीड में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैथ्यू ब्रीत्जके ने 112 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि केशव महाराज ने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 230 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग्समीड में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को 67 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। गुरुवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 50 ओवरों के खेल में 8 विकेट खोकर 297 रन बनाए। इस टीम ने 29 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद मैथ्यू ब्रीत्जके ने कप्तान तेंबा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।
विज्ञापन

ब्रीत्जके ने कीं कई अहम साझेदारियां
बावुमा 48 गेंदों में चार चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ब्रीत्जके ने रेयान रिकेल्टन के साथ चौथ विकेट के लिए 42 रन और डेविड मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम को 168 के स्कोर तक पहुंचा दिया। रिकेल्टन 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि मिलर ने टीम के खाते में सिर्फ नौ रन जुटाए। इसके बाद ब्रीत्जके ने मार्को जानसेन के साथ छठे विकेट के लिए 81 गेंदों में 107 रन की साझेदारी की। ब्रीत्जके 14 चौकों और दो छक्कों के साथ 112 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जानसेन ने 59 गेंदों में 75 रन कूटे। उनकी इस पारी में चार छक्के और सात चौके शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्श ने बनाए सबसे ज्यादा रन
विपक्षी खेमे से नाथन एलिस ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि एडम जैम्पा को दो विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, जोश हेजलवुड ने एक विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.2 ओवरों में 230 के स्कोर पर सिमट गई। कप्तान मिचेल मार्श ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर मेबमानों को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस सलामी जोड़ी ने 9.2 ओवरों में 90 रन की साझेदारी की। मार्श 36 गेंदों में छह छक्कों और पांच चौकों के साथ 60 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ट्रेविस हेड ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। हेड 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कोनोली ने 38 रन का योगदान टीम का खाते में दिया।
विज्ञापन

27 सितंबर को खेला जाएगा दूसरा वनडे
टीम को 134 के स्कोर पर तीसरा झटका भी लग गया था, जिसके बाद मैट रेनशॉ ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए ऑस्ट्रेलिया को किसी तरह 200 के पार पहुंचाया। रेनशॉ 49 गेंदों में छह चौकों के साथ 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपक्षी खेमे से केशव महाराज ने 20 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, जबकि कार्बिन बॉश और ब्योर्न फोर्टुइन को दो-दो विकेट हाथ लगे। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज के शेष मुकाबले 27 और 30 सितंबर को खेले जाने हैं। इसके बाद नौ से 31 अक्तूबर के बीच तीन टेस्ट मुकाबलों की सीरीज आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed