{"_id":"6ab640c449e855842804e5eb","slug":"asian-games-2026-nepal-stun-afghanistan-by-five-wickets-chase-103-with-16-balls-to-spare-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया, 16 गेंद पहले जीता मैच","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया, 16 गेंद पहले जीता मैच
Fri, 25 Sep 2026 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:07 PM IST
सार
एशियन गेम्स 2026 में नेपाल ने ग्रुप ए के मुकाबले में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने 102 रन बनाए, जिसके जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। संदीप जोरा और रोहित पौडेल ने अहम पारियां खेलीं। नेपाल की यह अफगानिस्तान पर पांच टी20 मुकाबलों में दूसरी जीत है।
विज्ञापन
नेपाल ने अफगानिस्तान को हराया
- फोटो : IANS
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट में बड़ा उलटफेर हुआ है। शुक्रवार को कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में नेपाल क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 102 रन ही बना सकी। जवाब में नेपाल ने 16 गेंद शेष रहते यानी 17.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान की पारी
मोहम्मद अकरम दो रन और करीम जनत नौ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हसन ऐसाखिल खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद फैसल शिनोजादा और नजीबुल्लाह जादरान ने चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। शिनोजादा 33 गेंद में 30 रन और जादरान 40 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। फिर अफगानिस्तान की टीम संभल नहीं सकी। मोहम्मद इशाक सात रन और कप्तान दरविश रसूली खाता खोले बिना आउट हुए। खरोती 15 गेंद में 17 रन और अहमदजई एक रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल की ओर से कुशर भुर्तेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, ललित राजबंशी को तीन विकेट मिले।

नेपाल की पारी
103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम की शुरुआत भी खराब रही। कुशल भुर्तेल खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, आसिफ शेख दो रन बना सके। कुशल मल्ला भी नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद संदीप जोरा और रोहित पौडेल ने चौथे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। जोरा 35 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। फिर पौडेल ने दीपेंद्र सिंह एयरी के साथ 46 रन की साझेदारी निभाई। एयरी 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पौडेल ने गुलशन झा के साथ मिलकर नेपाल को जीत दिलाई। पौडेल 32 गेंद में चार चौके की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दावुदजई, अहमदजई और गुल मोमंद को एक-एक विकेट मिला।

अब क्या हैं समीकरण?
अफगानिस्तान ने लीग चरण में अपने दो मुकाबलों में एक जीत और एक हार दर्ज की है। उसके पास अब कोई मैच बाकी नहीं है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह तीन टीमों वाले ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर है। नेपाल ने अपना पहला मैच जीत लिया है और अब वह अपने आखिरी लीग मुकाबले में बिना जीत वाली जापान की टीम से खेलेगा। लीग चरण में प्रत्येक टीम को केवल दो मैच खेलने हैं और हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। नेपाल अगर जापान को हरा देता है तो वह इस ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जाएगा। भारत का सामना ग्रुप-ए में ही दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से क्वार्टर फाइनल में होगा। यह मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा।
एशियाड क्रिकेट में ग्रुप ए का मौजूदा हाल

| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अफगानिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.846 |
| 2 | नेपाल | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.842 |
| 3 | जापान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -2.400 |