फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill Suffers Elbow Blow in Nets, Virat Kohli and Rohit Sharma Return to Training

भारत बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल को नेट्स पर लगी चोट, कोहली-रोहित ने की वापसी; मेहमानों ने नहीं किया अभ्यास

Fri, 25 Sep 2026 11:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 25 Sep 2026 11:13 PM IST
सार

शुभमन गिल को नेट्स पर मोहम्मद सिराज की गेंद कोहनी पर लगने से चोट लगी, हालांकि इलाज के बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी की। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी नेट्स पर अभ्यास किया, जबकि वेस्टइंडीज की टीम शहर पहुंचने के बावजूद अब तक ट्रेनिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरी है।

विज्ञापन
Shubman Gill Suffers Elbow Blow in Nets, Virat Kohli and Rohit Sharma Return to Training
रोहित-शुभमन-विराट - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी मुकाबले से पहले शुक्रवार को नेट्स पर चोट लगने से टीम की चिंता बढ़ गई। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की उठती हुई गेंद गिल की कोहनी पर जा लगी, जिसके बाद वह दर्द में नजर आए और करीब 20 मिनट तक उन्हें चिकित्सकीय मदद की जरूरत पड़ी। गिल इसके बाद कुछ समय के लिए नेट्स से दूर रहे, लेकिन बाद में उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी शुरू की। उन्होंने थ्रोडाउन का सामना किया और इसके बाद भारतीय टीम ने अपना अभ्यास सत्र समाप्त किया। चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

Shubman Gill Suffers Elbow Blow in Nets, Virat Kohli and Rohit Sharma Return to Training
कोहली और रोहित - फोटो : BCCI
नेट्स पर साथ दिखे कोहली और रोहित
इस बीच भारतीय क्रिकेट के दो अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नेट्स पर साथ नजर आए। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पिछले वनडे मुकाबले में नहीं खेले थे। दोनों दिग्गजों ने करीब 20 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वे एक-दूसरे से सटे नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे और भारतीय गेंदबाजों के अलावा स्थानीय नेट गेंदबाजों के मिश्रित गेंदबाजी समूह का सामना किया। दोनों बल्लेबाज अभ्यास के दौरान सहज नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shubman Gill Suffers Elbow Blow in Nets, Virat Kohli and Rohit Sharma Return to Training
मोर्ने मोर्केल - फोटो : IANS
मोर्केल ने सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव को बताया अहम
  • भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम में मौजूद अनुभवी खिलाड़ियों और युवा क्रिकेटरों के बीच बातचीत को अहम बताया। उन्होंने कहा कि टीम भाग्यशाली है कि उसके पास काफी अनुभव है और सीनियर खिलाड़ियों के साथ बातचीत से पूरी टीम को फायदा मिल सकता है।
  • मोर्केल ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गिल ने अब तक टीम की अगुआई में शानदार काम किया है और टीम में अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए ऐसे वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनसे वे सहज होकर बात कर सकते हैं।
  • उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को सीनियर क्रिकेटरों से बातचीत करने के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है। टीम मीटिंग में भी सीनियर खिलाड़ियों को अपना अनुभव साझा करने के अवसर दिए जाते हैं।
  • मोर्केल ने उदाहरण देते हुए कहा कि नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे किसी युवा खिलाड़ी से यह भी पूछा जा सकता है कि नई गेंद का सामना करते समय रोहित शर्मा से क्या सीखा जा सकता है। उनके मुताबिक, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच जितनी अधिक बातचीत होगी, टीम के लिए उतना ही अच्छा होगा।
विज्ञापन

शहर पहुंचने के दो दिन बाद भी वेस्टइंडीज का अभ्यास नहीं
वेस्टइंडीज की टीम 23 सितंबर को तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है, लेकिन शुक्रवार तक उसने मैदान पर अभ्यास नहीं किया था। वेस्टइंडीज क्रिकेट इस समय आर्थिक मोर्चे पर भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। देश के क्रिकेट बोर्ड ने वित्तीय पुनर्गठन के तहत खिलाड़ियों की रिटेनर फीस में 25 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के 12 महीने के अनुबंध बरकरार रहेंगे, जबकि घरेलू खिलाड़ियों के रिटेनर अनुबंध की अवधि घटाकर सात महीने कर दी गई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस डीहरिंग ने कहा कि खिलाड़ियों और वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन ने मौजूदा परिस्थितियों को समझते हुए सहयोग किया है। उन्होंने माना कि यह आदर्श स्थिति नहीं है, लेकिन वित्तीय स्थिरता के लिए यह कदम जरूरी था। तिरुवनंतपुरम में मौजूद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बोर्ड और खिलाड़ियों के संगठन के संपर्क में हैं और फैसले से जुड़े विवरणों की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed