{"_id":"5d316d1f8ebc3e6ccf653a6a","slug":"datsun-redi-go-comes-with-enhanced-safety-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Datsun redi-GO को मिले ये नए सेफ्टी फीचर्स, लेकिन कीमत में हुआ इजाफा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Datsun redi-GO को मिले ये नए सेफ्टी फीचर्स, लेकिन कीमत में हुआ इजाफा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
2019 Datsun Redigo
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Datsun ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार RediGo को अब नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट करके बाजार में उतार दिया है। RediGo अब AIS-145 सेफ्टी मानकों से अपडेट हो गई है। यानी अब इस कार में कई अच्छे फीचर्स को जगह दी गई है, वहीं कंपनी ने नए सेफ्टी फीचर्स के साथ इसकी कीमतों में भी इजाफा कर दिया है।
अब मिलेंगे ये फीचर्स
2 of 4
Datsun Redigo
- फोटो : Social
नई अपडेटेड RediGo में अब ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और ड्राइवर-को-ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स को शामिल कर दिया है। वैसे इससे पहले इसी साल मार्च में कंपनी ने इस कार में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और EBD जैसे उम्दा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया था।
बढ़ाई कीमतें
3 of 4
Datsun Redi-go
नई RediGo में नए सेफ्टी फीचर्स के बाद अब इस कार की कीमत में भी इजाफा हुआ है। इसकी कीमत 2.79 लाख रुपये से लेकर 4.37 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने इसकी कीमत में 12 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले इसकी शुरुआती कीमत 2.68 लाख रुपये से शुरू होती थी।
RediGo में 800cc और 1.0L का पेट्रोल इंजन मिलता है। दोनों ही इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस हैं। RediGo का 800cc वाला इंजन एक लीटर में 22.7 किलोमीटर की माइलेज देता है, जबकि इसका 1.0-लीटर वाला इंजन 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। RediGo का सीधा मुकाबला मारुति ऑल्टो और रेनॉ क्विड से है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।