फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh advised to change coach in T20 said Ashish Nehra should get a chance instead of Rahul Dravid

T20 World Cup: हरभजन ने दी टी20 में कोच बदलने की सलाह, कहा- राहुल द्रविड़ की जगह आईपीएल चैंपियन को मिले मौका

Fri, 11 Nov 2022 07:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 11 Nov 2022 07:16 PM IST
सार

टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सामने ढेर हो गई। इसके भारत की योजनाओं और खेलने के तरीकों पर सवाल उठने लगे। हरभजन सिंह ने टी20 सेट-अप में बदलाव की मांग की है।

विज्ञापन
Harbhajan Singh advised to change coach in T20 said Ashish Nehra should get a chance instead of Rahul Dravid
हरभजन सिंह और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा आलोचकों के निशाने पर हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट रोहित को कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं। कप्तान के बाद अब कोच राहुल द्रविड़ को भी बर्खास्त करने की बात लोग करने लगे हैं। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि टी20 टीम में कप्तान के साथ-साथ कोच को बदलने की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन


पिछले साल इसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी। उसके बाद कोच रवि शास्त्री अपने पद से हट गए थे। उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। शास्त्री इस पद के लिए फिर से अपनी दावेदारी पेश कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनके हटने के बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के तत्कालीन प्रमुख राहुल द्रविड़ को कोच पद की जिम्मेदारी दी गई। द्रविड़ इससे पहले अंडर-19 और इंडिया-ए टीम को कोचिंग दे चुके थे। कोच के साथ-साथ टीम को नया कप्तान भी मिला। विराट कोहली के हटने के बाद रोहित शर्मा टीम के कप्तान बने थे।
विज्ञापन


नई जोड़ी नहीं कर पाई कमाल
कोच और कप्तान की नई जोड़ी से इस साल टी20 वर्ल्ड कप में टीम को सफलता की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सामने ढेर हो गई। इसके भारत की योजनाओं और खेलने के तरीकों पर सवाल उठने लगे। हरभजन सिंह ने टी20 सेट-अप में बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राहुल द्रविड़ की जगह टी20 क्रिकेट को अच्छी तरह से जानने वाले गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा को यह जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India T20 Team: क्या रोहित की जगह टी20 में कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या? खतरे में इन खिलाड़ियों का भविष्य

कोच के साथ कप्तान भी बदलने के पक्ष में हरभजन
दो विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हरभजन ने कहा कि भारत को एक ऐसे कोच की आवश्यकता है जो प्रारूप को समझे। इसके लिए कोई ऐसा हो जिसने हाल ही में संन्यास लिया हो। हरभजन ने कहा, ''मैं द्रविड़ का बहुत सम्मान करता हूं। उनके साथ खेला हूं। राहुल द्रविड़ की जगह आशीष नेहरा जैसा कोई व्यक्ति आना चाहिए, जिसने हाल ही में टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया हो। आशीष नेहरा मेरे पसंदीदा कोच होंगे।''


आशीष नेहरा की कोचिंग में गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही प्रयास में आईपीएल जीती थी। तब टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या थे। हरभजन ने अपनी कप्तानी की पसंद का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'कप्तानी के लिए हार्दिक पांड्या मेरी पसंद हैं। उनसे कोई बेहतर विकल्प नहीं है। वह टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और आपको टीम में उनके जैसे और लोगों की जरूरत है।"

ये भी पढ़ें: T20 WC: कोहली और सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नामित, अलग-अलग टीमों के नौ खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट

न्यूजीलैंड में हार्दिक करेंगे कप्तानी
टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल कई अनुभवी खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते नई दिखाई देंगे। उन्हें आराम दिया गया है। हार्दिक पंड्या टी20 और शिखर धवन वनडे टीम की कमान संभालेंगे। हार्दिक इससे पहले आयरलैंड में टीम की कमान संभाल चुके हैं। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनी थी। वहीं, धवन पिछले दो साल में कई वनडे सीरीज में कप्तानी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed