{"_id":"636e2d7b6c321b38ca34b937","slug":"india-t20-team-will-hardik-pandya-replace-rohit-sharma-as-the-captain-in-t20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India T20 Team: क्या रोहित की जगह टी20 में कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या? खतरे में इन खिलाड़ियों का भविष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India T20 Team: क्या रोहित की जगह टी20 में कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या? खतरे में इन खिलाड़ियों का भविष्य
Sat, 12 Nov 2022 03:31 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:31 PM IST
सार
टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल कई अनुभवी खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते नई दिखाई देंगे। उन्हें आराम दिया गया है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारने के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इंग्लैंड से मिली हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है। यहां तक कि कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने तक की मांग हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप का अगला संस्करण 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है। उससे पहले टीम इंडिया की पूरी तरह बदलने की बात हो रही है।
टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल कई अनुभवी खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते नई दिखाई देंगे। उन्हें आराम दिया गया है। हार्दिक पांड्या टी20 और शिखर धवन वनडे टीम की कमान संभालेंगे। हार्दिक इससे पहले आयरलैंड में टीम की कमान संभाल चुके हैं। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनी थी। वहीं, धवन पिछले दो साल में कई वनडे सीरीज में कप्तानी संभाल चुके हैं।

Trending Videos
इन खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक रोहित शर्मा को किसी फॉर्मेट की कप्तानी से हटाने की बात तो नहीं हुई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि उनके ऊपर टी20 से संन्यास लेने का दबाव बढ़ गया है। रोहित के साथ-साथ कई सीनियर खिलाड़ियों का टी20 में भविष्य खतरे में हैं। इनमें केएल राहुल, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शमी हैं।
जहां तक कोहली की बात है तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाए हैं, लेकिन राहुल और रोहित ने निराश किया है। हिटमैन ने एक अर्धशतक लगाया था। वहीं, राहुल के बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे। इन तीनों को लेकर बीसीसीआई के ऊपर भी दबाव बन रहा है। बोर्ड का यह कहना है कि टी20 में खेलने को लेकर तीनों अनुभवी खिलाड़ी खुद ही फैसला करेंगे।
अश्विन, कार्तिक और शमी का करियर टी20 में समाप्त माना जा रहा है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना गया है। अब भुवनेश्वर के हाथ में उनका करियर है। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम में आगे बने रहेंगे नहीं तो बाहर उनका भी बाहर होना करीब-करीब तय है।

टी20 की कप्तानी की रेस में कौन-कौन?
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर रोहित शर्मा खुद से टी20 नहीं खेलने का फैसला करते हैं तो चयनकर्ताओं को नया कप्तान ढूंढना होगा। फिलहाल केएल राहुल नियमित उपकप्तान हैं, लेकिन उनका फॉर्म उनके साथ नहीं है। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण अब तो टीम में उनकी जगह भी पक्की नहीं है। ऐसे में राहुल को अगला कप्तान बनाना मुश्किल होगा।
राहुल के बाद इस पद के दो बड़े दावेदार हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत हैं। दोनों ही आईपीएल में कप्तानी करते हैं और टीम इंडिया की कमान भी संभाल चुके हैं। पंत के साथ समस्या यह है कि उनका फॉर्म खराब है। साथ ही टी20 टीम में उनकी जगह भी पक्की नहीं है। वह एक विकेटकीपर के तौर पर भी टी20 टीम में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। टेस्ट और वनडे में पंत सबसे बेहतर विकेटकीपर, लेकिन टी20 में ऐसा नहीं है। कप्तानी में भी उनके ऊपर हार्दिक को तरजीह दी जा रही है। न्यूजीलैंड दौरे के लिए पंत उपकप्तान बनाए गए हैं। हार्दिक धीरे-धीरे नियमित कप्तानी की ओर बढ़ रहे हैं।