GT vs SRH: राशिद खान ने लगातार दो छक्के लगाकर गुजरात को दिलाई जीत, रोमांचक मैच में हैदराबाद को पांच विकेट से हराया
इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। उसके आठ मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक हैं। टीम अब तक सिर्फ एक मैच हारी है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आठ मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद तीन मैच हार चुकी है।
विस्तार
यानसेन की तीसरी गेंद पर राशिद ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर राशिद कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर राशिद ने एक बार फिर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर गुजरात को जीत के लिए तीन चाहिए थे। राशिद ने इस बॉल पर भी छक्का लगाकर गुजरात को मैच जिता दिया। हैदराबाद की ओर से पांचों विकेट उमरान मलिक ने लिए। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके। उनके अलावा हैदराबाद के बाकी गेंदबाज फेल रहे।
WHAT. A. GAME! 👌👌
WHAT. A. FINISH! 👍👍
We witnessed an absolute thriller at the Wankhede and it's the @gujarat_titans who edged out #SRH to seal a last-ball win! 🙌 🙌विज्ञापन विज्ञापन
Scorecard ▶️ https://t.co/r0x3cGZLvS #TATAIPL #GTvSRH pic.twitter.com/jCvKNtWN38 — IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2022
अभिषेक शर्मा
इसके बाद अभिषेक और एडेन मार्करम ने मिलकर हैदराबाद की पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 96 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच अभिषेक ने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने राशिद खान की गेंद पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक 16वें ओवर में अल्जारी जोसेफ की गेंद पर बोल्ड हुए। आउट होने से पहले अभिषेक ने 42 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली।
शशांक और यानसेन
इसके बाद आखिरी ओवर में शशांक सिंह का तूफान देखने को मिला। ने 20वें ओवर में लोकी फर्ग्यूसन की आखिरी तीन गेंद पर तीन छक्के जड़े। इसके अलावा मार्को यानसेन ने भी एक छक्का लगाया था। इस ओवर में फर्ग्यूसन ने कुल 25 रन लुटाए। शशांक छह गेंदों पर 25 रन और मार्को यानसेन पांच गेंदों पर आठ रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी पांच ओवर में हैदराबाद ने चार विकेट गंवाकर 55 रन बनाए।
इस बीच ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। 14वें ओवर में उमरान ने उन्हें भी क्लीन बोल्ड किया। आउट होने से पहले साहा ने 38 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। इसके बाद उमरान ने 16वें ओवर में डेविड मिलर और अभिनव मनोहर को लगातार दो गेंदों पर क्लीन बोल्ड किया।
उमरान मलिक
जीत के बाद तेवतिया का रिएक्शन
जीत के बाद राशिद खान