फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ground looks beautiful when serve drinks said sri lanka cricket official

'ग्राउंड खूबसूरत लगता है जब ब्रेक में लड़कियां सर्व करती हैं ड्रिंक्स...'

Fri, 11 Aug 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 11 Aug 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
ground looks beautiful when serve drinks said sri lanka cricket official
ग्राउंड पर क्रिकेटर को ड्रिंक सर्व करती हुई महिला - फोटो : twitter

श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दौरान सुंदर लड़कियों को ब्रेक टाइम में क्रिकेटरों को ड्रिंक्स सर्व करते हुए देखने को मिला। वैसे क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब लड़कियों ने क्रिकेटरों को ड्रिंक्स सर्व की है। मगर श्रीलंका क्रिकेट में पहली बार ऐसा प्रयोग देखने को मिला।  श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के शीर्ष अधिकारी ने बेहद उत्साहित होते हुए यह तक कह दिया, 'हां ग्राउंड जरूर खूबसूरत दिखना चाहिए।' 

विज्ञापन


मौजूदा सीरीज में हर चीज का ख्याल रख रही इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ITW के सह-संस्थापक भैरव शांत ने कहा, 'हम कुछ नया करना चाहते थे और फिर ये आईडिया हमारे दिमाग में आया।' 

विज्ञापन

आगे की है कुछ ऐसी योजना

ground looks beautiful when serve drinks said sri lanka cricket official
1938 में ड्रिंक्स सर्व करती हुई महिलाएं - फोटो : twitter

उन्होंने आगे कहा, 'गॉल टेस्ट में भी लड़कियों ने खिलाड़ियों को ड्रिंक्स सर्व की थी और अब कैंडी में भी वो ऐसा करते हुए दिखेंगी। इसके साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सिमित ओवरों की सीरीज में भी लड़कियां ड्रिंक्स देते हुए दिखेंगी।'

वैसे भारत के मशहूर क्रिकेट सांख्यिकी मोहनदास मेनन ने भी एक रोचक जानकारी उपलब्ध कराई है। मेनन ने कहा, 'जी हां मैंने लड़कियों को ब्रेक में ड्रिंक्स गाड़ी पर बैठकर मैदान में आते हुए और क्रिकेटर्स को ड्रिंक्स सर्व करते हुए देखा है जब पेप्सी मैच का स्पोंसर हुआ करता था।'

सबसे पहले 1938 में ग्राउंड पर महिलाओं को देखा गया, जब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले टेस्ट में वे खिलाड़ियों के लिए चाय लेकर उतरी थीं। उस टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया कप्तान जो डार्लिंग ने टी-ब्रेक की सलाह दी थी। और इसके बाद से इसे फैशन के तौर पर अपना लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed