{"_id":"66f6a9450a8af15c4503fbe3","slug":"glenn-maxwell-says-indian-spin-duo-ravichandran-ashwin-and-ravindra-jadeja-will-determine-the-result-of-bgt-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक ये दो भारतीय खिलाड़ी तय करेंगे टेस्ट सीरीज का नतीजा, जमकर की प्रशंसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक ये दो भारतीय खिलाड़ी तय करेंगे टेस्ट सीरीज का नतीजा, जमकर की प्रशंसा
Fri, 27 Sep 2024 06:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:17 PM IST
सार
अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम योगदान निभाया था। अश्विन ने 113 रनों की पारी खेली थी और पांच विकेट झटके थे, जबकि जडेजा ने 86 रन बनाने के अलावा दोनों पारियां मिलाकर पांच विकेट लिए थे।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी इस साल के अंत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का नतीजा तय करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 1992 के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट की सीरीज हो रही है।
विज्ञापन
हाल के दिनों में अश्विन और जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन से टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम योगदान निभाया था। अश्विन ने 113 रनों की पारी खेली थी और पांच विकेट झटके थे, जबकि जडेजा ने 86 रन बनाने के अलावा दोनों पारियां मिलाकर पांच विकेट लिए थे। अश्विन और जडेजा ने मिलकर 330 पारियों में 821 विकेट झटके हैं जिसमें से 50 बार वे पांच विकेट झटक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्सवेल ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, मेरा मानना है कि लंबे समय तक अश्विन और जडेजा जैसे गेंदबाजों के खिलाफ खेलने के बाद ऐसा लगता है कि हमने लगातार इन दोनों का सामना किया है और अकसर उनके खिलाफ हमारा प्रदर्शन मैच का नतीजा तय करता है। अगर हम अश्विन और जडेजा के खिलाफ अच्छा खेलते हैं तो हम अच्छी स्थिति में होंगे। ये दोनों खिलाड़ी मेरे करियर में ज्यादातर समय गेंदबाजी करते रहे हैं।
मैक्सवेल को बुमराह को सराहा
मैक्सवेल हालांकि अब ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की योजना का हिस्सा नहीं हैं और 2017 में उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट खेला था। मैक्सवेल ने भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह की भी प्रशंसा करते हुए कहा, मैं 2013 में मुंबई में आईपीएल में उनके पहले सत्र में वहां था और नेट्स में लगभग हर दिन जसप्रीत बुमराह का सामना करता था। वह तब युवा प्रतिभा था और अब उसे इस तरह शानदार तरीके से आगे बढ़ते हुए देखना अद्भुत है जो सभी तीनों प्रारूपों संभवत: सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।
मैक्सवेल हालांकि अब ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की योजना का हिस्सा नहीं हैं और 2017 में उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट खेला था। मैक्सवेल ने भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह की भी प्रशंसा करते हुए कहा, मैं 2013 में मुंबई में आईपीएल में उनके पहले सत्र में वहां था और नेट्स में लगभग हर दिन जसप्रीत बुमराह का सामना करता था। वह तब युवा प्रतिभा था और अब उसे इस तरह शानदार तरीके से आगे बढ़ते हुए देखना अद्भुत है जो सभी तीनों प्रारूपों संभवत: सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।