फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir pick as Hardik Pandya competitor for Team India Captaincy; Prithvi Shaw can be better Captain

Gautam Gambhir: गंभीर ने कहा- हार्दिक से भी बेहतर कप्तान साबित हो सकता है यह खिलाड़ी, नाम सुनकर चौंक जाएंगे

Mon, 28 Nov 2022 05:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Nov 2022 05:20 PM IST
सार

गौतम गंभीर ने कप्तानी के लिए एक और नाम सुझाया है। साथ ही उन्हें हार्दिक से भी बेहतर उम्मीदवार बताया है। गंभीर ने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले मुंबई के इस खिलाड़ी का नाम सुझाया है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir pick as Hardik Pandya competitor for Team India Captaincy; Prithvi Shaw can be better Captain
बाएं से- पृथ्वी शॉ, गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद टीम की खूब आलोचना हुई। यहां तक कि कपिल देव जैसे पूर्व दिग्गजों ने कप्तान रोहित शर्मा तक पर निशाना साधा था। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई अभी से ही तैयारी शुरू कर देगा। साथ ही सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए नया कप्तान चुना जाएगा। बीसीसीआई ने साथ ही चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को भी बर्खास्त कर दिया था। बीसीसीआई ने नए चयनकर्ताओं को तीनों फॉर्मेट के लिए कप्तान चुनने का दायित्व सौंपा है। 
विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह दावा किया गया है कि रोहित शर्मा को वनडे और टेस्ट की कप्तानी सौंपी जा सकती है। वहीं, हार्दिक पांड्या को सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तान बनाया जाएगा। अब गौतम गंभीर ने कप्तानी के लिए एक और नाम सुझाया है। साथ ही उन्हें हार्दिक से भी बेहतर उम्मीदवार बताया है। गंभीर ने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले मुंबई के पृथ्वी शॉ का नाम सुझाया है। साथ ही यह बताया है कि क्यों पृथ्वी बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gautam Gambhir pick as Hardik Pandya competitor for Team India Captaincy; Prithvi Shaw can be better Captain
पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने एक कार्यक्रम में कहा- हार्दिक पांड्या स्पष्ट रूप से लाइन में हैं, लेकिन यह रोहित के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होने वाला है क्योंकि मुझे लगता है कि केवल एक आईसीसी इवेंट में उनकी कप्तानी को आंकना शायद  सही तरीका नहीं है।  गंभीर ने कहा कि युवा पृथ्वी शॉ भी भारतीय टीम का नेतृत्व करने के संभावित विकल्पों में से हैं। हालांकि, डोपिंग उल्लंघन और फिटनेस के मुद्दों से जूझने के लिए 2019 में निलंबित किए जाने के बाद यह बल्लेबाज लगातार भारतीय टीम का हिस्सा बनने में विफल रहा है। पृथ्वी शॉ पिछली बार जुलाई 2021 में भारत के लिए खेले थे। तब वह श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टीम इंडिया का हिस्सा थे।
विज्ञापन

गंभीर ने कहा- मुझे पता है कि बहुत से लोग मैदान के बाहर उनकी गतिविधियों के बारे में बात करते हैं, लेकिन कोच और चयनकर्ताओं का काम यही है। चयनकर्ताओं का काम सिर्फ 15 को चुनना नहीं है, बल्कि लोगों को सही रास्ते पर लाना भी है। मैंने पृथ्वी शॉ को इसलिए चुना है। पृथ्वी शॉ एक बहुत ही आक्रामक और सफल कप्तान हो सकते हैं, क्योंकि आप उनकी आक्रामकता को उनके खेल में देख सकते हैं। पृथ्वी शॉ 2018 में राहुल द्रविड़ की देखरेख में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान रहे थे। साथ ही उन्हें रणजी में मुंबई की कप्तानी का भी अनुभव है।

Gautam Gambhir pick as Hardik Pandya competitor for Team India Captaincy; Prithvi Shaw can be better Captain
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो वह पहले कप्तानी के दावेदार नहीं थे। 2021 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार के बाद हार्दिक को भारतीय टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद आईपीएल 2022 के लिए हार्दिक को गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया। उनकी कप्तानी में गुजरात ने अपने पहले ही आईपीएल में ट्रॉफी जीती। इसके बाद से हार्दिक को कप्तान बनाने की मांग उठने लगी। इसके बाद आयरलैंड दौरे पर पहली बार हार्दिक को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। वहां टीम इंडिया ने 2-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की। वहीं, हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर किसी बड़े नाम की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत ने 1-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की। ऐसे में वह टी20 में भारत के नए कप्तान नियुक्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed