{"_id":"5a17f8ee4f1c1b9f678bd63d","slug":"gautam-gambhir-advised-zaheer-khan-for-sagarika-ghatge-bouncer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" शादी के एक दिन बाद ही जहीर खान को गौतम गंभीर ने दी यह नेक सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शादी के एक दिन बाद ही जहीर खान को गौतम गंभीर ने दी यह नेक सलाह
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Nov 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान और चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे ने 23 नवंबर को मुंबई में कोर्ट मैरिज कर ली है। नए वैवाहिक जोड़े का रिसेप्शन समारोह 27 नवंबर को मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में होगा। शादी के एक दिन बाद ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज गौतम गंभीर ने जहीर खान को विवाह के संबंध में एक नेक सलाह दी है।
विज्ञापन
जहीर को सभी साथी खिलाड़ी बधाई दे रहे हैं
जहीर खान और सागरिका
जहीर खान की इस नई पारी के लिए सभी साथी खिलाड़ी उन्हें बधाई दे रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया से बाहर चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने उन्हें बधाई के साथ शादी को लेकर एक नई सलाह दी है। गंभीर ने अपनी इस सलाह के साथ युवराज सिंह और हरभजन सिंह को भी टैग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'बाउंसर को पुल या हुक मत करना'
पत्नी और बेटी के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
नव युगल को बधाई देते हुए गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, जहीर खान और सागरिका घाटगे को बधाई। आखिरकार ऐसा कोई आ ही गया जो जहीर को भी बाउंसर फेंक सकता है। गौतम गंभीर ने कहा, भाई मेरा अनुभव कहता है कि इस बाउंसर को हुक या पुल करने की गलती मत करना। या तो इसे डक कर देना या लाइन से हट जाना। ठीक है युवराज सिंह और हरभजन सिंह।
Congrats @ImZaheer @sagarikavghatge on d marital knot. Finally there is someone who can bounce Zaheer too. Bro I can tell u from experience never hook or pull, only duck or sway out of line. Right @YUVSTRONG12 @harbhajan_singh?
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 23, 2017
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की शादियों का सीजन चल रहा है
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर
- फोटो : twitter
उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों की शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले एक साल में युवराज सिंह के बाद जहीर खान और भुवनेश्वर कुमार ने भी शादी कर ली है। गौतम गंभीर ने भुवनेश्वर कुमार को यह सलाह नहीं दी। कुमार ने भी 23 नवंबर को मेरठ में शादी की है। हालांकि भुवनेश्वर ज्यादा बाउंसर नहीं फेंकते हैं। शायद इसी वजह से गंभीर ने भुवनेश्वर को शादी की बाउंसर के बारे में नहीं बताया है।
विराट कोहली 29 साल के हो गए पर अब तक कुंवारे हैं
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 29 साल के हो गए हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक विवाह नहीं किया है। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उनकी शादी की उम्मीद है। इधर दिनों दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे के नजदीक आते जा रहे हैं। अब देखना यह है कि विराट और अनुष्का शादी के बंधन में कब बंधते हैं।