{"_id":"66ec074b426600185007f615","slug":"former-sri-lankan-player-samaraweera-banned-from-coaching-in-australia-for-20-years-know-the-matter-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samaraweera: श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित, जानें मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Samaraweera: श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित, जानें मामला
Thu, 19 Sep 2024 04:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:43 PM IST
सार
श्रीलंका की तरफ से सात टेस्ट एवं पांच वनडे खेलने वाले और 2008 में पहली बार विक्टोरिया के बल्लेबाजी कोच बने समरवीरा पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ‘इंटीग्रिटी’ विभाग की जांच के बाद प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
समरवीरा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी और विक्टोरिया महिला टीम के कोच रहे दुलीप समरवीरा को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। उन्हें विक्टोरिया की महिला टीम के साथ दुर्व्यवहार के लिए आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
श्रीलंका की तरफ से सात टेस्ट एवं पांच वनडे खेलने वाले और 2008 में पहली बार विक्टोरिया के बल्लेबाजी कोच बने समरवीरा पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ‘इंटीग्रिटी’ विभाग की जांच के बाद प्रतिबंध लगाया गया। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार इस दौरान 52 वर्षीय समरवीरा को अगले दो दशक तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के अंतर्गत कोई पद संभालने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
क्रिकेट विक्टोरिया के सीईओ निक कमिंस ने एक बयान में इस प्रतिबंध का समर्थन किया। कमिंस ने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह आचरण पूरी तरह से निंदनीय है और हम क्रिकेट विक्टोरिया के साथ हैं।’ समरवीरा ने अभी तक इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले वह महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स टीम के सहायक कोच भी थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने भी सीईओ के फैसले का समर्थन किया।