{"_id":"58ce8c3f4f1c1be6431a14a9","slug":"former-cricketer-chetan-and-mohsin-in-yogi-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी कैबिनेट में शामिल हुए यह दो पूर्व क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
योगी कैबिनेट में शामिल हुए यह दो पूर्व क्रिकेटर
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Sun, 19 Mar 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में दो पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी भी शामिल हैं। क्रिेकेट के मैदान से राजनीति के मैदान पर भी अपनी सफलता दर्ज करने वाले चेतन चौहान और मोहसिन रजा को कैबिनेट में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। योगी की कैबिनेट में कुल 46 मंत्रियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतन चौहान ने भारत के लिए कुल 40 टेस्ट मैच में 2084 रन और सात वनडे मैच 153 रन खेले हैं। वह कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल होने वाले चौहान यूपी के अमरोहा से दो बार सांसद रह चुके हैं। चौहान को 1981 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं कैबिनेट के 46 चेहरों में एकमात्र मुस्लिम चेहरा मोहसिन रजा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, दाएं हाथ के बल्लेबाज रजा ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दो मैच खेले हैं। कैबिनेट में उनकी नियुक्ति से सभी को हैरानी हो रही है क्योंकि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव में 401 सीटों में एक भी मुस्लिम चेहरे को टिकट नहीं दिया था। फिलहाल रजा यूपी में किसी भी सदन का हिस्सा नहीं है, ऐसे में 6 महीनें के अंदर उन्हें विधानसभा के किसी एक सदन का हिस्सा बनना होगा।
विज्ञापन