फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   first warm up Preview: India vs west indies

कोच और कप्तान की नई 'जुगलबंदी', क्या वेस्टइंडीज में होगी कामयाब?

Fri, 08 Jul 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
first warm up Preview: India vs west indies
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
नए कोच और नए कप्तान के साथ टीम इंडिया वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम पर पिछले 3-4 सालों में विदेशी धरती खासकर भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर मिल रही शिकस्त को रोकने का दबाव है। कोच बनने के बाद कुंबले ने भी स्वीकार किया था कि उनकी चुनौती विदेशी धरती पर लगातार खराब प्रदर्शन में सुधार लाने की है। साथ ही कुंबले के लिए यह अच्छा है कि बतौर कोच उनका काम उस वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होगा जिसे आज की तारीख में एक कमतर टीम माना जाता है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान खेली गई टेस्ट सीरीज की बात करें तो अब तक भारत ने इस धरती पर 10 सीरीज खेली है जिसमें 7 में हार मिली और सिर्फ 3 बार सीरीज ही जीत सकी। इन 3 में खास बात यह है कि पिछली अंतिम 2 सीरीज भारत ने जीती है। इस लिहाज से टीम इस कैरेबियाई धरती पर सीरीज जीतने की हैट्रिक बनाने को आतुर होगी। भारत में दोनों टीमों के बीच 11 सीरीज खेली गई जिसमें कैरेबियाई टीम का ही दबदबा दिखता है। विंडीज ने 11 में से 5 सीरीज जीती है जबकि भारत ने 4 और 2 ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
विज्ञापन


कुंबले और कोहली की नई जोड़ी कड़ी तैयारियों के साथ यहां पहुंची है और दोनों आपस में 22वीं टेस्ट सीरीज खेलने जा रही हैं। जिसकी शुरुआत 21 जुलाई से एंटीगा से होगी। लेकिन इससे पहले भारत 9 जुलाई से सेंट किट्स में ही अभ्यास मैच के जरिए अपनी तैयारियों को परखेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कोच और कप्तान की नई जोड़ी के साथ टीम इंडिया विदेशी धरती पर अपना सफर किस तरह से शुरू कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed