फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ester Ledecka creates History Win Olympic Gold In Both Snowboarding And Skiing

लेदेका ने विंटर ओलंपिक में रचा इतिहास, स्नोबोर्ड और स्कीइंग में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 24 Feb 2018 11:35 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Sat, 24 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ester Ledecka creates History Win Olympic Gold In Both Snowboarding And Skiing
ईस्टर लेदेका - फोटो : File
चेक गणराज्य की स्टार खिलाड़ी ईस्टर लेदेका ने शनिवार को शीतकालीन ओलंपिक में स्नोबोर्ड और स्कीइंग में अनूठा दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। बाइस वर्षीय खिलाड़ी ने स्नोबोर्ड फाइनल में जर्मनी की सेलिना जोएर्ग को दूसरे स्थान पर पछाड़ा। 
विज्ञापन


जर्मन की ही रामोना को कांस्य पदक मिला। लेदेका को पहले से ही खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। इससे पहले उन्होंने पिछले हफ्ते उन्होंने सुपर जी स्कीइंग में स्वर्ण पदक हासिल कर कामयाबी की नई दास्तां लिखी थी। पुरुष वर्ग में स्विट्जरलैंड के नेविन गेलमारिनी ने दक्षिण कोरिया के ली सेंग हो को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन


लेदेका ने दो वर्ष की उम्र से स्कीइंग और पांच वर्ष की उम्र से स्नोबोर्ड की शुरुआत की थी। वह दोनों स्पर्धाओं की विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेती रही हैं लेकिन इस शीतकालीन ओलंपिक से पहले उन्होंने स्कीइंग में कभी पदक नहीं जीता था। वह शीतकालीन ओलंपिक के इतिहास में ऐसी तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने एक ओलंपिक में कई स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नार्वे थोर्लेफ हॉग और जोहान ग्रूटेम्सब्रेटेन ने ऐसा किया था। हॉग ने 1924 के ओलंपिक में क्रास कंट्री और नोर्डिक में डबल किया था। ग्रूटेम्सब्रेटेन ने चार साल बाद इन्हीं स्पर्धाओं में डबल किया। अमेरिकन स्कीइंग स्टार लिंडसे वॉन ने कहा कि नई पीढ़ियों के लिए ईस्टर ने नई मिसाल कायम की है और यह उम्मीद जगाई है कि एक से ज्यादा स्पर्धाओं में कामयाब होना संभव है।  

क्वालिफाइंग में निकाला था सबसे तेज समय

Ester Ledecka creates History Win Olympic Gold In Both Snowboarding And Skiing
ईस्टर लेदेका - फोटो : File
ईस्टर लेदेका ने स्नोबोर्ड क्वालिफाइंग में अपनी दो रेस में एक मिनट 28.90 सेकंड का समय निकाला था जोकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रूस की एलेना जावेरजिना से बेहतर था। चार साल पहले सोच्चि में कांस्य पदक जीतने वाली एलेना ने 1: 30.16 और जर्मनी की सेलिना जोर्ग ने 1:30.27 का समय लिया था। 
 

डोपिंग की दोषी सर्गेयेवा ओलंपिक से बाहर

Ester Ledecka creates History Win Olympic Gold In Both Snowboarding And Skiing
नोदेजदा सर्गेयेवा - फोटो : File
रूस की बाबस्लेडर नोदेजदा सर्गेयेवा को डोपिंग टेस्ट में विफल होने के बाद शीतकालीन ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है। खेल पंचाट ने कहा है कि उन्हें दिल की बीमारी में ली जानी वाली प्रतिबंधित दवा सेवन के आरोप में बाहर किया गया है। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वह इस शीतकालीन ओलंपिक में डोपिंग में पकड़ी जानी वाली रूस की दूसरी और कुल चौथी खिलाड़ी हैं। रूस के कर्लर एलेक्सांद्र क्रुशेलनितस्की का डोपिंग के कारण कांस्य पदक भी छीन लिया गया है। एलेक्सांद्र ने मिश्रित युगल में पत्नी एनास्तिसया के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। 

सीएएस ने कहा कि सर्गेयेवा को शीतकालीन ओलंपिक से हटा दिया गया है। वह अपनी स्पर्धा में 12वें स्थान पर रही थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) व्यापक डोपिंग के कारण रूस के निलंबन को लेकर गंभीर विचार-विमर्श करने जा रही है। फैसला यह लेना है कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाए या नहीं। इन खेलों में पकड़े गए दो खिलाड़ियों के कारण रूस का पक्ष कमजोर हुआ है। आईओसी ने इन खेलों में रूस के 168 खिलाड़ियों को ओलंपिक ध्वज के तले भाग लेने की अनुमति दी थी। 

पदक तालिका 
देश    स्वर्ण    रजत    कांस्य    कुल  
नार्वे     13    14    11    38
जर्मनी     13    08    07    28
कनाडा     11    08    09    28
अमेरिका     09    08    06    23
नीदरलैंड    08    06    04    18    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed