फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvIND: Live coverage and score updates of second test match from lords. London

ENGvIND: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की पहली पारी 107 रन पर सिमटी, एंडरसन ने झटके 5 विकेट

Sat, 11 Aug 2018 06:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
ENGvIND: Live coverage and score updates of second test match from lords. London
एंडरसन

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लार्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया की पहली पारी 35.2 ओवर में 107 रन पर आलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा आर अश्विन ने 29 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 13.2 ओवरों में 20 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। 8.3 ओवरों में 3 विकेट पर 15 रन से आगे खेलते हुए विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने टीम इंडिया के स्कोर 49 रन तक पहुंचाया।

विज्ञापन


इसके बाद 22वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस वोक्स ने टीम इंडिया को कप्तान विराट कोहली के रूप में चौथा झटका दिया। वोक्स ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। चौथे विकेट के रहाणे और विराट के बीच 34 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर वोक्स ने हार्दिक पांड्या (11) को अपना शिकार बनाया। हार्दिक को वोक्स ने जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन


वहीं, इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम करन ने 25 ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 1 रन बनाकर आउट हो गए। 30वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम इंडिया का सातवां विकेट गिरा। एंडरसन ने अजिंक्य रहाणे को एलिस्टर कुक के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वह 18 रन बनाए। सतवें विकेट के लिए अश्विन और रहाणे के बीच 22 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर एंडरसन ने कुलदीप यादव को LBW आउट किया। वहीं, 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने आर अश्विन को LBW आउट कर चलता किया। वह 29 रन बनाकर चलते बने। इस मुकाबले का आखिरी विकेट इशांत शर्मा के रूप में गिरा। उन्हें जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया। वह LBW आउट हो गए। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन के अलावा क्रिस वोक्स ने 2, जबकि करन और ब्रॉड ने 1-1 विकेट लिए।

इसके पहले खेल बंद होने से पहले 8.3 का ओवर्स का खेल हो चुका था, जहां भारतीय टीम 3 विकेट के नुकसान पर 15 रन ही बना पाई थी। कप्तान विराट कोहली (3) क्रीज पर बने हुए थे। जहां से टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी शुरू की।

इसके मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंची। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी कहर बरपाती गेंदों से भारतीय ओपनिंग लाइनअप को तहस-नहस कर दिया।

एंडरसन ने बिगाड़ी भारत की शुरुआत

टीम का खाता भी नहीं खुला था कि पहले ओवर की पांचवीं गेंद में एंडरसन ने मुरली विजय को क्लीन बोल्ड कर दिया। सीम पर पड़ी इस फुल डिलीवरी बॉल ने हवा में तैरते हुए विजय के ऑफ स्टंप की गिल्लियां बिखेर दी। इस गेंद का सलामी बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं था।

सातवें ओवर की पहली गेंद एक बार फिर भारतीय टीम के लिए बुरी खबर लेकर आई। इस बार बल्लेबाज केएल राहुल थे। राहुल के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर बेयरस्टो के दस्तानों में समां गई। राहुल ने आउट होने से पहले 8 रन बनाए।


पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे दिन भी लंच से पहले केवल 6.3 ओवर का खेल हो पाया जिसमें भारत ने दो विकेट पर 11 रन बनाये। 

राहुल ने स्टुअर्ट ब्राड की गेंदों को अच्छी तरह से छोड़ा और दो चौके भी लगाये लेकिन एंडरसन के सामने गेंद छोड़ना कड़ी चुनौती थी। सातवें ओवर में गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गयी। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं


भारतीय टीम ने एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच 31 रन से गंवाने वाली टीम में दो बदलाव किए हैं। उसने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव के स्थान पर बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में रखा है।

इंग्लैंड की तरफ से ओलिवर पोप टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। उन्हें डेविड मलान के स्थान पर लिया गया है। कानूनी पचड़ो में उलझे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को टीम में रखा गया है। मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था।

दोनों टीम इस प्रकार है:

भारत- विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड- जो रूट (कप्तान), एलेस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, आदिल रशीद, सैम करन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स।

बताते चलें कि यह टेस्ट गुरुवार से शुरू होना था, लेकिन पहला दिन बारिश के चलते धूल गया। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो पााय था। ऐसे में दोनों ही टीम इस 4 दिन के टेस्ट मैच में अलग रणनीति के साथ खेलते दिखेगी।

पहले दिन के खेल पर फिर था पानी

लार्ड्स टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। लंदन में काफी देर तक रुक-रुक कर बारिश हुई, जिसके कारण पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया। मैच अधिकारियों ने निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही लंच ब्रेक लेने का फैसला किया था।

लंच के बाद भी लगातार बारिश होती रही जिसके कारण खेल शुरू नहीं हो पाया। चाय के ब्रेक का समय खत्म होने के बाद मौसम कुछ साफ हुआ और बारिश हल्की हुई। अंपायर्स ने इस दौरान बाहर आकर मैदानकर्मियों के साथ बात भी की जो कवर्स के ऊपर से लगातार पानी हटा रहे थे।

अंपायरों ने इस दौरान तीन बार मैदान का निरीक्षण किया। आखिरी निरीक्षण के दौरान तक बादल छाए हुए थे और रोशनी कम थी। अंपायर्स ने खेलने लायक स्थिति न देख दिन का खेल खत्म करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed