फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENGvIND: जो रूट ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र में 6000 टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

Thu, 02 Aug 2018 05:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
ENGvIND: Joe Root become third youngest batsman to complete fastest 6000 test runs

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एजबेस्टन में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड टेस्ट के पहले दिन इतिहास रच दिया। 5 टेस्ट मैच की श्रंखला के पहले टेस्ट के पहले ही दिन रूट सबसे कम उम्र में 6000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए।

ENGvIND: Joe Root become third youngest batsman to complete fastest 6000 test runs
रूट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 40वां रन पूरा करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वह 6000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दुनिया के 65वें और इंग्लैंड के 15वें बल्लेबाज हैं। 
ENGvIND: Joe Root become third youngest batsman to complete fastest 6000 test runs

अपना 70वां टेस्ट मैच खेल रहे रूट अभी 27 साल 214 दिन के हैं और वह 6000 रन के मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे युवा बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर ने 26 साल 331 दिन और रूट के साथी एलिस्टेयर कुक ने 27 साल 33 दिन में यह मुकाम हासिल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ENGvIND: Joe Root become third youngest batsman to complete fastest 6000 test runs

रूट ने हालांकि टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद केवल 2058 दिन में 6000 रन का आंकड़ा छू दिया जो कि रिकार्ड है। कुक ने इसके लिये 2168 दिन का समय लिया था और रूट से पहले यह रिकार्ड उन्हीं के नाम पर दर्ज था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed